सिंहेश्वर सेक्स रैकेट कांड में दो आरोपी गिरफ्तार

सिंहेश्वर सेक्स रैकेट कांड में दो आरोपी गिरफ्तार
सिंहेश्वर. थाना क्षेत्र में संचालित सेक्स रैकेट के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है. इसी क्रम में अलग- अलग स्थानों पर छापेमारी करते हुए पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है. दोनों की गिरफ्तारी सिंहेश्वर थाना कांड संख्या 137/26 से जुड़ी बतायी जा रही है. मामले में पहले से ही कई आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है. पुलिस के अनुसार नगर परिषद कार्यालय गेट के पास से मनोज कुमार पासवान को गिरफ्तार किया गया. जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी इस अवैध नेटवर्क से जुड़ा हुआ था और उस पर अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम व पोक्सो एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. तलाशी के दौरान उसके पास से दो मोबाइल फोन बरामद किया गया, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है. वहीं दूसरी गिरफ्तारी सदर थाना क्षेत्र के कॉलेज चौक स्थित सिटीकार्ट के पास से मो नवाब खां को गिरफ्तार किया. आरोपी के पास से दो मोबाइल फोन व बाइक बरामद की गयी. पुलिस का कहना है कि यह आरोपी भी सेक्स रैकेट के संचालन और उससे जुड़े गतिविधियों में शामिल था. गौरतलब है कि सिंहेश्वर थाना क्षेत्र में गत दिनों पुलिस ने देह व्यापार के संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया था. इस दौरान कई महिला एवं पुरुष आरोपियों को हिरासत में लिया गया था. वहीं थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




