12 किलो गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

12 किलो गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
नशामुक्त कोशी अभियान के तहत पुलिस की कार्रवाई
उदाकिशुनगंज .
पुलिस अधीक्षक के निर्देश व उदाकिशुनगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में चलाये जा रहे नशामुक्त अभियान के तहत उदाकिशुनगंज पुलिस ने गुरुवार को कार्रवाई करते हुए 12 किलो गांजा के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है. साथ ही तस्करी में प्रयुक्त एक बाइक व एक मोबाइल भी बरामद किया गया है.जब्त गांजा की अनुमानित कीमत करीब सात लाख 50 हजार रुपये है. गिरफ्तार तस्करों की पहचान निरंजन कुमार पिता गजेंद्र यादव, पंचेलाल पासवान पिता स्वर्गीय जगधर पासवान दोनों करौती वार्ड नंबर 13 व सैनी कुमार पिता स्वर्गीय जयप्रकाश सहनी शाकिन बैजनाथपुर थाना उदाकिशुनगंज के रूप में हुई है. पुलिस ने तीनों के खिलाफ उदाकिशुनगंज थाना में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है. थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार ने बताया कि तीनों तस्करों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. छापेमारी अभियान में उदाकिशुनगंज थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार, एसआइ नीरज कुमार, एसआइ राजेश चौधरी, एसआइ गौरव कुमार आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










