अपराधियों ने बाइक की डिक्की तोड़कर उड़ाये तीन लाख रुपया

अपराधियों ने बाइक की डिक्की तोड़कर उड़ाये तीन लाख रुपया
हरैली बजरंग बली मंदिर के सामने हुई घटना उदाकिशुनगंज. थाना क्षेत्र के हरैली बजरंग बली मंदिर के सामने मंगलवार को अपराधियों ने एक पान दुकान के सामने खड़ी बाइक की डिक्की तोड़कर तीन लाख रुपये उड़ा लिया. घटना उस वक्त घटित हुई जब एक मक्का व्यापारी सदानंद साह उदाकिशुनगंज स्टेट बैंक से तीन लाख रुपये खाते से निकाल कर रुपये से भरा थैला को डिक्की में रखकर बाइक से घर आनंदपुरा जा रहा था. इस दौरान व्यापारी सदानंद साह बाइक को हरैली बजरंग बली मंदिर के सामने पान दुकान के पास बाइक लगाकर पान खाने लगा.इसी दौरान पूर्व से घात लगाये अपराधियों ने डिक्की तोड़कर पैसा लेकर फरार हो गया. लोगों ने घटना की जानकारी थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह को दी. सूचना पर पुलिस जांच जुट गयी है. पुलिस अपराधियों की पहचान के लिए मंदिर के सामने लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगालने में लगी है. घटना के बाबत थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित व्यक्ति के द्वारा आवेदन प्राप्त हुआ है. आवेदन के आधार पर पुलिस अपराधियों के घड़ पकड़ के लिए लगातार प्रयास कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










