मनियां डीह में आग लगने से तीन घर जले, 10 लाख की हुई क्षति

मनियां डीह में आग लगने से तीन घर जले, 10 लाख की हुई क्षति
आलमनगर. रतवारा सहायक थाना क्षेत्र अंतर्गत खापुर पंचायत के मनियां डीह में आग लगने से लगभग 10 लाख रुपये की क्षति हो गयी. पीड़ित परिवारों ने बताया कि बीते मंगलवार की देर शाम आग लग गयी. देखते ही देखते तीन घर जल गया. लोगों ने इसकी सूचना सीओ दिव्या कुमारी को दी. सीओ ने दमकल, दमकल कर्मी, अंचल कर्मचारी को घटनास्थल भेजा. दमकलकर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया. पीड़ित किरण देवी, गंगिया देवी, बेबी देवी का घर व सारा सामान जल गया. अगलगी की सूचना पर मुखिया राहुल मंडल, पूर्व प्रमुख नकुल पासवान, पूर्व सरपंच सुधीर सिंह, रिंकू सिंह आदि पहुंचे. सीओ ने बताया कि सभी पीड़ित परिवारों को आपदा मद से प्लास्टिक व 12 हजार रुपये की सहायता राशि दी गयी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










