ePaper

खिलाड़ी अनुशासन के साथ खेलेंगे, तो विश्वविद्यालय की तरफ से संसाधन में कोई कमी नहीं रहेगी- कुलपति

Updated at : 18 Nov 2025 7:18 PM (IST)
विज्ञापन
खिलाड़ी अनुशासन के साथ खेलेंगे, तो विश्वविद्यालय की तरफ से संसाधन में कोई कमी नहीं रहेगी- कुलपति

खिलाड़ी अनुशासन के साथ खेलेंगे, तो विश्वविद्यालय की तरफ से संसाधन में कोई कमी नहीं रहेगी- कुलपति

विज्ञापन

मधेपुरा भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय के टीपीकॉलेज मधेपुरा में अंतर महाविद्यालय वॉलीबॉल प्रतियोगिता 2025-26 की शुरुआत मंगलवार को हुई, जिसका उद्घाटन कुलपति प्रो बीएस झा ने किया. उनके साथ कुलसचिव प्रो अशोक कुमार ठाकुर, क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक परिषद् के निदेशक डॉ मो अबुल फज़ल, उप निदेशक डॉ जैनेंद्र कुमार और प्राचार्य प्रो कैलाश प्रसाद यादव मौजूद थे. प्राचार्य के द्वारा सभी अतिथियों का शॉल और माला के साथ स्वागत किया गया. अतिथियों ने टीपी कॉलेज मधेपुरा और बीएन मंडल विश्वविद्यालय मधेपुरा का ध्वज भी फहराया.प्रतियोगिता की शुरुआत से पहले विश्वविद्यालय का कुल गीत और राष्ट्रगान भी गाया गया. कुलपति प्रो बीएस झा ने कहा कि पिछले साल से हमलोग खेल के ऊपर भी विशेष रूप से ध्यान दे रहे हैं. खिलाड़ी अनुशासन के साथ खेलेंगे, तो विश्वविद्यालय की तरफ से संसाधन में कोई कमी नहीं आने दी जायेगी. कुलसचिव प्रो अशोक कुमार ठाकुर ने कहा कि जल्द ही उत्तरी परिसर के खेल मैदान की घेराबंदी की जायेगी, ताकि वहां सुचारु रूप से खेल प्रतियोगिता का आयोजन हो सके. क्रीड़ा व सांस्कृतिक परिषद् के निदेशक डॉ (मो) अबुल फजल ने कहा कि हमारे खिलाड़ी इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में भी बेहतर प्रदर्शन करेंगे. हमलोग उसकी तैयारी कर रहे हैं. कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो कैलाश प्रसाद यादव ने कहा कि अतिथियों और खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए कहा कि टीपी कॉलेज खेल के आयोजन में सदैव आगे रहा है. चयनकर्ता के रूप में डॉ विनय कुमार विश्व कर्मा और डॉ राम प्रकाश कुमार मैदान में मौजूद थे. रेफरी की भूमिका प्रदीप कुमार और अनिल कुमार राज ने निभायी. कार्यक्रम का संचालन एनएसएस के कार्यक्रम समन्वयक डॉ सुधांशु शेखर ने किया. पहला मैच एमएलटी कॉलेज सहरसा और बीएस कॉलेज सुपौल के बीच खेला गया, जिसमें बीएसएस कॉलेज सुपौल की टीम विजयी रही. मौके पर डॉ राकेश कुमार, मिथिलेश कुमार, दीपक कुमार राणा, डॉ मिंटू कुमार मेनन, डॉ भारती कुमारी, डॉ आशुतोष कुमार झा, डॉ अशोक कुमार अकेला, उत्तम प्रसाद यादव, मनीष कुमार, सुप्रिया सुमन, मो हामिद रजा, रानी, पीटीआई नंदन कुमार भारती, पूर्व पीटीआइ रामकृष्ण यादव, भानु कुमार, प्रियरंजन इत्यादि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन