ePaper

मतदान दिवस व उसके एक दिन पूर्व राजनीतिक विज्ञापनों पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध

Updated at : 15 Oct 2025 6:19 PM (IST)
विज्ञापन
मतदान दिवस व उसके एक दिन पूर्व राजनीतिक विज्ञापनों पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध

मतदान दिवस व उसके एक दिन पूर्व राजनीतिक विज्ञापनों पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध

विज्ञापन

मधेपुरा. भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कोई भी राजनीतिक दल, प्रत्याशी, संगठन अथवा व्यक्ति मतदान दिवस व मतदान के एक दिवस पूर्व किसी भी प्रकार का राजनीतिक विज्ञापन मुद्रित माध्यम में प्रकाशित नहीं करेगा. जब तक कि उक्त विज्ञापन की सामग्री राज्य अथवा जिला स्तरीय मीडिया प्रमाणन व निगरानी समिति (एमसीएमसी) से पूर्व प्रमाणित न हो. जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह-जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने बताया कि जिला में मतदान की तिथि 06-11-2025 है. इस निर्देश के आलोक में 5-11-2025 व 6-11-2025 को बिना प्रमाणन के राजनीतिक विज्ञापन के प्रकाशन पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा. जिन राजनीतिक दलों, प्रत्यासियों, मीडिया कर्मियों व अन्य व्यक्तियों द्वारा इसका उल्लंघन किये जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन