चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद, चोर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद, चोर गिरफ्तार

चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद, चोर गिरफ्तार

विज्ञापन

कुमारखंड.

भतनी थाना क्षेत्र के भतनी गांव में धान चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद हो गयी. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने दुकान में चोरी करने वाले युवक गिरफ्तार कर लिया.

जानकारी के अनुसार टेंगराहा सिकियाहा पंचायत के वार्ड संख्या एक भतनी गांव निवासी अमरजीत साह के किराना व गल्ले की दुकान में बुधवार की रात पंचायत के ही भोकराहा वार्ड सात निवासी मुस्कान कुमार ने एक बोरी धान की चोरी कर ली. गुरुवार चोर धान उसी दुकान में बिक्री करने आया.

युवक के जाने के बाद दुकानदार दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला तो कैमरे उसी युवक को बुधवार की रात दुकान से धान की बोरी निकाल कर ले जाते देखा. दुकानदार ने थाने में आवेदन देकर युवक के विरुद्ध मामला दर्ज कराया. थानाध्यक्ष राजीव कुमार के नेतृत्व में पीटीसी राकेश कुमार सिंह, ग्रामीण पुलिस प्रवीन कुमार ने युवक को गिरफ्तार कर लिया. इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार युवक को न्यायिक हिरासत में मंडल कारा मधेपुरा भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन