मुखिया ने स्कूल का किया निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन
मुखिया ने स्कूल का किया निरीक्षण

मुखिया ने स्कूल का किया निरीक्षण

विज्ञापन

पुरैनी. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत गणेशपुर पंचायत के मुखिया मोहम्मद वाजिद ने गुरुवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय गणेशपुर दियरा का निरीक्षण किया. इस दौरान पठन-पाठन व विकास फंड की राशि में अनियमितता मिली. मुखिया ने कहा कि 11 बजे के आसपास छात्र-छात्रा खेल रहे थे. एक शिक्षक संजय कुमार हाजिरी पंजी पर हस्ताक्षर कर बिना सूचना विद्यालय से गायब था. एक वर्ग से लेकर आठ वर्ग तक के कुल नामांकित 644 विद्यार्थियों में से 65 विद्यार्थी ही उपस्थित थे. मुखिया ने बताया कि छात्र-छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है. वही विकास फंड की राशि से तीन वर्ष पूर्व से विद्यालय में एक भी कार्य नहीं कराया गया है. वहीं विद्यालय शिक्षा समिति की बैठक नहीं हुई है. .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन