बिहार की जनता को डबल इंजन सरकार ने बजट में किया निराश

Updated at : 05 Mar 2025 8:10 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार की जनता को डबल इंजन सरकार ने बजट में किया निराश

बिहार की जनता को डबल इंजन सरकार ने बजट में किया निराश

विज्ञापन

मधेपुरा. बिहार के बजट को छात्र, युवा, गरीब, मजदूर व किसान विरोधी बताकर एनएसयूआइ नेताओं व कार्यकर्ताओं ने बुधवार को प्रदर्शन किया. पार्वती विज्ञान महाविद्यालय मधेपुरा के मुख्य द्वार पर एनएसयूआइ नेताओं व कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष निशांत यादव के नेतृत्व में सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह बजट केवल वादों व नारों पुलिंदा है. महंगाई, बेरोजगारी, अशिक्षा, पलायन, भ्रष्टाचार व अपराध से त्राहिमाम बिहार की जनता को डबल इंजन सरकार द्वारा जारी बजट ने निराश किया है. जिलाध्यक्ष ने कहा कि बिहार में गरीबी है. यहां प्रति व्यक्ति आय सबसे कम है. मौके पर एनएसयूआइ के जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार, जिला सचिव सोनू कुमार, प्रखंड संयोजक रणधीर कुमार, मो कैफ, संजीत कुमार, अनमोल कुमार, संतन कुमार, राजकुमार, सुमन कुमार, अजय कुमार, कृष्णा कुमार, गोपी कुमार, मिथुन कुमार, बाबू साहब, विमल कुमार, इंद्रजीत कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन