सफाई कर्मियों की हड़ताल से सड़कों पर लगा गंदगी का अंबार

Updated:
विज्ञापन
सफाई कर्मियों की हड़ताल से सड़कों पर लगा गंदगी का अंबार

सफाई कर्मियों की हड़ताल से सड़कों पर लगा गंदगी का अंबार

विज्ञापन

सफाई कर्मियों ने कहा- तीन माह से नहीं मिला मानदेय बिहारीगंज. बिहारीगंज नगर पंचायत में एक सप्ताह से साफ-सफाई की व्यवस्था चरमरा गयी है. नगर पंचायत के सफाई कर्मियों तीन माह से मानदेय भुगतान नहीं होने पर हड़ताल पर चले गये हैं. मालूम हो की नगर पंचायत गठन के करीब तीन वर्ष होने के बाद भी कार्यपालक पदाधिकारी ढुलमुल रवैया की वजह से प्रत्येक माह सफाई कर्मियों को मानदेय भुगतान के लिए परेशानी उठानी पड़ती है. एक सप्ताह से साफ-सफाई नहीं होने से आमलोगों में प्रशासन के प्रति रोष है. एक तरफ नपं प्रशासन की ओर से होल्डिंग टैक्स सहित नगर पंचायत से जुड़े सभी प्रकार के टैक्स को लेकर अभियान चलाया जा रहा है. वहीं दूसरी ओर नगर में कचरा के अंबार के बीच आवागमन करना लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया. लोगों ने बताया कि स्वच्छता अभियान पर प्रति माह सफाई के नाम पर 15 से 20 लाख रुपये आता है पर साफ-सफाई उस अनुपात में नहीं है.

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन