रामजी गुरु महाराज के परिजनों से मिल पूर्व मंत्री ने दिया सांत्वना

रामजी गुरु महाराज के परिजनों से मिल पूर्व मंत्री ने दिया सांत्वना
उदाकिशुनगंज. अनुमंडल मुख्यालय स्थित ऊं उमा महादेव मंदिर के संस्थापक रामजी गुरुजी महाराज की 13वीं पर पूर्व मंत्री रेणु कुशवाहा ने पहुंचकर कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. पूर्व मंत्री ने कहा कि गुरुजी बाबा से अक्सर मुलाकात कर आशीर्वाद प्राप्त किया करती थी. उनके निधन से समस्त अनुमंडलवासी व शिष्यों में शोक है. उन्होंने कहा कि ऐसे महान सच्चे पुरुष कम ही पैदा होते हैं. उनकी कृति कोशी समेत बिहार, बंगाल, झारखंड, नेपाल आदि जगहों में हमेशा यादगार रहेगी. इस दुख की घड़ी में ईश्वर परिवार वालों समेत शिष्यों को सहने की शक्ति प्रदान करें. श्रद्धांजलि देने वालों में विजय सिंह कुशवाहा, राजद प्रदेश महासचिव कंतलाल शर्मा, जदयू प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप मंडल, कमलेश्वरी मेहता, वार्ड पार्षद अजय मंडल, मो शोएब उद्दीन, संजय मार्शल, राजकुमार साह, पूर्व प्रमुख विकास चंद्र यादव, पूर्व मुखिया छठू पौदार, संजीव झा, विकास मेहता आदि शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




