नकली मक्का बीज की शिकायत पर गठित टीम ने की जांच
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 15 May 2024 10:02 PM
नकली मक्का बीज की शिकायत पर गठित टीम ने की जांच
उदाकिशुनगंज. उदाकिशुनगंज प्रखंड क्षेत्र के मंजौरा पंचायत के किसान कमलेश मेहता के नकली मक्का बीज की शिकायत पर जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा गठित टीम ने की जांच की. टीम में अनुमंडल कृषि पदाधिकारी मुकेश कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी संजय कुमार चौधरी शामिल हैं. अधिकारियों ने मंजौरा बाजार स्थित मां भवानी खाद बीज भंडार मंजौरा पहुंचकर जांच की. इस दौरान दुकानदार शंभू जायसवाल से पूछताछ की. उसके बाद अधिकारियों ने खेत पहुंचकर जांच की. इस बाबत अनुमंडल कृषि पदाधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि जांच में यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि मक्का के बीज के कारण फसल नुकसान हुआ है या खेत की मिट्टी के कारण. इसके लिए हमने कृषि वैज्ञानिक केंद्र मधेपुरा से कृषि वैज्ञानिक को बुलाया है. कृषि वैज्ञानिक के द्वारा वैज्ञानिक विधि से जांच करने के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा कि मक्का का फसल खराब क्यों हुआ. कृषि वैज्ञानिक के रिपोर्ट आने के बाद ही जिला कृषि पदाधिकारी को फाइनल रिपोर्ट सौंपा जायेगा. ज्ञात हो कि मंजौरा पंचायत के किसान कमलेश मेहता ने जिला कृषि पदाधिकारी से शिकायत की थी कि भवानी खाद बीज भंडार मंजौरा के खाद दुकानदार शंभू जायसवाल से दो पैकेट एक कंपनी का 8 केजी का मक्का का बीज खरीद किया था. किसान कमलेश मेहता ने जिला कृषि पदाधिकारी से न्याय की गुहार लगाते हुये कहा है कि मामले में जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी. कमलेश मेहता की शिकायत के बाद जिला कृषि पदाधिकारी ने मामले को संज्ञान में लेते हुये जांच के लिए टीम गठन किया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










