नियोजित शिक्षकों का जीओबी मद में आवंटन नहीं होने से चार माह से नहीं मिला वेतन

नियोजित शिक्षकों का जीओबी मद में आवंटन नहीं होने से चार माह से नहीं मिला वेतन
मधेपुरा. बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार पप्पू ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि राज्य सरकार व शिक्षा विभाग की लापरवाही व उदासीन रवैये से सुबे के प्रारंभिक शिक्षकों को मार्च 2026 से मासिक वेतन मिलना मुश्किल हो गया है, जबकि सरकारी आदेश है कि प्रतिमाह की पहली तारीख को शिक्षकों का वेतन हर हाल में भुगतान किया जाये, ताकि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रभावित न हो, लेकिन चौथे महीने में भी वेतन मिलना संभव प्रतीत नहीं होता है. क्योंकि वेतन के लिए जिला को जीओबी मद में राशि राज्य द्वारा अभी तक आवंटित नहीं किया गया है. प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यदि जून माह के प्रथम सप्ताह में शिक्षकों का वेतन भुगतान नहीं हुआ, तो 10 जून 2026 को राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में धरना प्रदर्शन किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










