प्रशासन ने एलपीजी आपूर्ति सामान्य होने का किया दावा, कालाबाजारी पर हुई सख्त

Updated at : 03 Apr 2026 6:51 PM (IST)
विज्ञापन
प्रशासन ने एलपीजी आपूर्ति सामान्य होने का किया दावा, कालाबाजारी पर हुई सख्त

गुरुवार को 3,686 सिलेंडरों की बिक्री हुई थी. इसके अतिरिक्त 129 वाणिज्यिक सिलेंडर भी उपलब्ध हैं.

विज्ञापन

-पीएनजी कनेक्शन के लिए अधिक से अधिक निबंधन की अपील- -उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित- प्रतिनिधि, मधेपुरा समाहरणालय स्थित सूचना भवन में जिला आपूर्ति पदाधिकारी एवं जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता आयोजित किया. प्रसवार्ता में अधिकारियों ने जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति एवं वितरण पूरी तरह सामान्य होने का दावा किया एवं किसी प्रकार की कोई कमी नहीं होने की बात कही. 40 गैस एजेंसियों के माध्यम से नियमित होम डिलीवरी की जा रही है एवं प्रतिदिन औसतन लगभग 4,828 सिलेंडरों की खपत हो रही है. अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को जिले में 10,694 भरे हुए एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध हैं, जबकि गुरुवार को 3,686 सिलेंडरों की बिक्री हुई थी. इसके अतिरिक्त 129 वाणिज्यिक सिलेंडर भी उपलब्ध हैं. प्रशासन द्वारा उपभोक्ताओं से समय पर बुकिंग कराने की अपील की गई है, ताकि आपूर्ति निर्बाध बनी रहे. रिफिलिंग के लिए सामान्य उपभोक्ताओं के लिए 25 दिन एवं प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना लाभार्थियों के लिए 45 दिन की अवधि निर्धारित है. जिला प्रशासन द्वारा एलपीजी गैस की कालाबाजारी एवं जमाखोरी पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है एवं किसी भी अनियमितता पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है. साथ ही सुरक्षित एवं सस्ती वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) कनेक्शन के लिए अधिक से अधिक निबंधन कराने की अपील की गई है. इच्छुक उपभोक्ता इंडियन ऑयल कार्यालय, घोष लेन पथ, वार्ड संख्या-20 नगर परिषद मधेपुरा में संपर्क कर सकते हैं. जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए जिला नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है. किसी भी शिकायत या सहायता के लिए टेलीफोन नंबर 06476-222220 पर संपर्क किया जा सकता है. जिला प्रशासन ने सभी उपभोक्ताओं से सहयोग एवं जागरूकता बनाए रखने की अपील की है.

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन