ePaper

राज्य स्तरीय विद्यालय अंतर प्रमंडल टेबल टेनिस प्रतियोगिता 2025 का हुआ शुभारंभ

Updated at : 12 Nov 2025 6:26 PM (IST)
विज्ञापन
राज्य स्तरीय विद्यालय अंतर प्रमंडल टेबल टेनिस प्रतियोगिता 2025 का हुआ शुभारंभ

राज्य स्तरीय विद्यालय अंतर प्रमंडल टेबल टेनिस प्रतियोगिता 2025 का हुआ शुभारंभ

विज्ञापन

इसको नहीं लगाना है. मधेपुरा. खेल विभाग व बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में तथा जिला प्रशासन के सहयोग से बीपी मंडल इंडोर स्टेडियम में 12 से 14 नवंबर 2025 तक आयोजित राज्य स्तरीय विद्यालय टेनिस टेनिस प्रतियोगिता 2025 का बुधवार को शुभारंभ हुआ. कार्यक्रम का उदघाटन आयोजन समिति के अध्यक्ष सह जिलाधिकारी तरनजोत सिह, जिला आपूर्ति पदाधिकारी शंकर शरण, जिला-भू-अर्जन पदाधिकारी अमन कुमार जिला नजारत, उपसमाहर्ता संतोष कुमार, जिला योजना पदाधिकारी उमाशंकर, जिला कला संस्कृति पदाधिकारी सह प्रभारी उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा आम्रपाली कुमारी, टेबल टेनिस संघ के जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर ने किया. डीएम ने कहा कि टेबल टेनिस बहुत ही बेहतरीन खेल है. खेल से शारीरिक मानसिक और बौद्धिक विकास होता है. आप खेल को खेल भावना से खेले व बिहार का एक बेहतरीन टीम बनाकर राष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन करें. कार्यक्रम का संचालन कर रहे शारीरिक शिक्षा स्वास्थ्य अनुदेशक अरुण कुमार किया. उपाध्यक्ष शारीरिक शिक्षा आम्रपाली ने कहा कि अंतर प्रमंडल प्रतियोगिता आयोजित हो रही है जो बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे. बिहार की टीम बनेगी व राष्ट्रीय स्तर पर बिहार का प्रतिनिधित्व करेगी. उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा आम्रपाली ने बताया कि बिहार राज्य खेल प्राधिकरण से छह व स्थानीय स्तर पर दो तकनीकी पदाधिकारी नियुक्त किये गये हैं. साईका परवीन, राहुल कुमार, रत्नेश कुमार, बंटी कुमार, मनीष कुमार , आशीष गांगुली, आर्यमन और सुमित के देखरेख में प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है. प्रतियोगिता में खेल विभाग सहायक निदेशक नरेश चौहान व खेल विभाग के इंजीनियर राहुल कुमार ने खिलाड़ियों का खेल का प्रदर्शन देखे, खाने से लेकर के रहने तक सभी जगह निरीक्षण किये. अंडर-19 बालिका वर्ग में पटना प्रमंडल की माही गुप्ता छह अंक प्राप्त कर विजेता रही. पटना प्रमंडल की सारण्या सिंह ने तीन अंक के साथ दूसरे स्थान पर रही. दरभंगा प्रमंडल की स्नेहा कुमारी ने शून्य अंक के साथ तीसरे स्थान पर रही. जिले के शारीरिक शिक्षा शिक्षक एवम स्वास्थ्य अनुदेशक कार्यक्रम में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं. मौके पर कैलाश कुमार कौशल,मनोज कुमार,गौरी शंकर कुमार,रितेश रंजन,प्रिया रंजन कुमार,अभिमन्यु कुमार, जया भारती,राकेश कुमार,प्रेमलता कुमारी, दीप माला कुमारी,बालकृष्ण कुमार,अमित आनंद,चंदन कुमार, मिथिलेश कुमार राणा,आनंद कुमार राहुल कुमार, सोनी राज आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन