उर्वरक दुकान का औचक निरीक्षण, मची हड़कंप

किसी भी प्रकार की अनियमितता, कालाबाजारी एवं अधिक मूल्य वसूली पाए जाने पर संबंधित विक्रेता के विरुद्ध कड़ी विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी.
शंकरपुर, मधेपुरा. उर्वरकों की कालाबाजारी पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने एवं किसानों को उचित मूल्य पर खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रखंड क्षेत्र में बीडीओ तेजप्रताप त्यागी, बीएओ राजकुमारी, बीपीआरओ विजय रजक एवं बीसीओ रमेश कुमार के द्वारा व्यापक स्तर पर विभिन्न उर्वरक विक्रेताओं की दुकानों का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान पदाधिकारियों द्वारा उर्वरकों के भंडारण, वितरण व्यवस्था, स्टॉक पंजी, मूल्य सूची एवं बिक्री प्रक्रिया की गहन जांच की गयी. इस क्रम में सभी विक्रेताओं को सख्त निर्देश दिया गया कि वे उर्वरकों की बिक्री निर्धारित सरकारी दर पर ही करें तथा स्टॉक एवं बिक्री से संबंधित अभिलेखों को अद्यतन एवं पारदर्शी रूप से संधारित रखें. पदाधिकारियों द्वारा स्पष्ट रूप से चैतावनी दी गयी कि किसी भी प्रकार की अनियमितता, कालाबाजारी एवं अधिक मूल्य वसूली पाए जाने पर संबंधित विक्रेता के विरुद्ध कड़ी विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी. इसमें लाइसेंस रद्द करने तक की प्रक्रिया शामिल है. प्रखंड कृषि पदाधिकारी राजकुमारी ने कहा कि किसानों के हित सर्वोपरि हैं और उनके साथ किसी भी प्रकार का अन्याय या शोषण किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. इस दिशा में आगे भी नियमित रूप से निरीक्षण एवं निगरानी अभियान जारी रहेगा. निरीक्षण के क्रम में कृषि समन्वयक प्रिंस कुमार पप्पु मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










