अज्ञात वाहन के धक्के से छात्र की मौत
Author Kumar ashish
Updated:
विज्ञापन

अज्ञात वाहन के धक्के से छात्र की मौत
विज्ञापन
सिंहेश्वर.
थाना क्षेत्र के सिरसिया वार्ड दो में अज्ञात वाहन के धक्के से स्कूल से लौट रहे एक छात्र की मौत मंगलवार को हो गयी. बताया कि सिरसिया वार्ड दो निवासी संजय मंडल के 11 वर्षीय पुत्र अमित कुमार प्राथमिक विद्यालय सिरसिया में चौथा क्लास में पढ़ता था. वह दोपहर करीब एक बजे जब स्कूल में टिफिन हुआ तो स्कूल से घर जा रहा था. इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया. जिससे वह घायल हो गया. आसपास के लोगों ने घर वालों को सूचना दी. लोगों ने घायल अमित को जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










