बीएनएमयू ने परीक्षा संचालन को लेकर जारी किया सख्त निर्देश

Updated:
विज्ञापन
बीएनएमयू ने परीक्षा संचालन को लेकर जारी किया सख्त निर्देश

प्रत्येक 25 छात्रों पर एक वीक्षक (इनविजिलेटर) की नियुक्ति अनिवार्य होगी.

विज्ञापन

– हर 25 छात्रों पर एक वीक्षक अनिवार्य, जियो-टैग्ड फोटो भेजना होगा मुख्यालय- मधेपुरा. बीएनएमयू ने परीक्षा को पारदर्शी और सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से सभी परीक्षा केंद्रों के लिए सख्त निर्देश जारी किया है. परीक्षा नियंत्रक प्रो अरुण कुमार झा द्वारा जारी अधिसूचना में केंद्राधीक्षकों को कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है. जारी निर्देश के अनुसार प्रत्येक 25 छात्रों पर एक वीक्षक (इनविजिलेटर) की नियुक्ति अनिवार्य होगी. इसके अलावा आवश्यकता के अनुसार सहायक कर्मियों की भी तैनाती सुनिश्चित की जाएगी. हर पाली में वीक्षकों और कर्मियों की उपस्थिति सूची के साथ कार्यरत स्थिति की जियो-टैग्ड फोटोग्राफ मुख्यालय को भेजना होगा. विश्वविद्यालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि प्रत्येक पाली में उपस्थित एवं अनुपस्थित छात्रों की सूची भेजना अनिवार्य होगा. प्रश्न पत्रों की सुरक्षित रख-रखाव की पूरी जिम्मेदारी केंद्राधीक्षक की होगी. प्रश्न पत्र परीक्षा शुरू होने से 20 मिनट पहले केंद्राधीक्षक या नामित अधिकारी की मौजूदगी में ही खोले जायेंगे. परीक्षा समाप्ति के बाद उत्तर पुस्तिकाओं और प्रश्न पत्रों का विवरण मुख्यालय को भेजना होगा. साथ ही, परीक्षा समाप्ति के आठ दिनों के भीतर जियो-टैग्ड फोटो के अनुरूप बिल एवं विपत्र भी जमा करना अनिवार्य किया गया है. विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रकार की त्रुटि या अनियमितता की पूरी जिम्मेदारी केंद्राधीक्षक की होगी. इन निर्देशों के माध्यम से विश्वविद्यालय ने परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया है.

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन