हाइवा पलटने छह मवेशियों की हुई मौत

Updated:
विज्ञापन
हाइवा पलटने छह मवेशियों की हुई मौत

हाइवा पलटने छह मवेशियों की हुई मौत

विज्ञापन

सिंहेश्वर.

सिंहेश्वर- पीपरा मुख्य मार्ग एनएच 106 पर मंगलवार को गिट्टी से भरा हाइवा जेएच 18पी 8331 पलट गया, जिससे छह मवेशियों की मौत हो गयी. पीड़ित डंडारी वार्ड नंबर दो के बिनोद मेहता की एक गाय व दो बकरी, हरेराम मेहता के दो मवेशी और नीतीश के एक मवेशी की मौत हो गयी. ग्रामीणों ने कहा कि मवेशियों को जब तक बाहर निकाला. लेकिन तब तक सभी की मौत हो चुकी थी. ग्रामीणों ने बताया कि तेज रफ्तार के कारण चालक ने नियंत्रण खो दिया. घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष बिरेंद्र राम सदल- बल के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने बताया कि पीड़ित ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस कार्रवाई में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन