ePaper

महिला ने पति व सौतन पर जान से मारने का लगाया आरोप, थाना में की शिकायत

Updated at : 01 Sep 2024 8:27 PM (IST)
विज्ञापन
महिला ने पति व सौतन पर जान से मारने का लगाया आरोप, थाना में की शिकायत

पति व सौतन पर जान से मारने का लगाया आरोप

विज्ञापन

बिहारीगंज बिहारीगंज थाना क्षेत्र के गैमेल, गोरपर वार्ड 11 निवासी रूआ देवी ने अपने पति एवं सौतन पर जान से मारने का आरोप लगाते हुए बिहारीगंज थाना में आवेदन दिया है. आवेदन में पीड़िता ने कहा है कि आज से करीब 15 वर्ष पूर्व पति ने दूसरी शादी ललिता देवी से कर लिया. उस दिन से आजतक हमें इनलोगों के द्वारा मानसिक, शारीरिक एवं आर्थिक प्रताड़ना करते आ रहा है. शनिवार के सुबह मेरे पति संजय यादव, सौतन ललिता देवी, ससुर जगरनाथ यादव एवं सास तारा देवी सभी ने मिलकर सुबह करीब चार बजे मेरे कमरा के अंदर आये एवं मुझे खंभे से बांध कर मेरे ऊपर इन लोगों ने डीजल छिड़कर मुझे जलाने का प्रयास किया. तबतक मैं जोर से चिल्लाई तो वे लोग लात-घूसे से पीटकर भागने में सफल रहे. तब में दो-तीन घंटे के बाद धीरे-धीरे अपने दांत से रस्सी को खोली. पुनः वे लोग कल शाम के करीब सात बजे मेरी ननद रीता देवी उम्र करीब 47 वर्ष पति स्व कलानद यादव के बहकावे पर ये लोग पुनः पिटाई करना शुरू कर दिया एवं फंदे से लटकाने का भी प्रयास किया. बाल एवं साड़ी पकड़कर आंगन में खींचकर अर्धनग्न करते हुए जलाने का पुनः प्रयास किया गया. तब जाकर मैं अपने बेटी को फोन किया और उसी के माध्यम से 112 पर पुलिस प्रशासन आय तो ये लोग उनसे भी उलझने का प्रयास किया. मेरे पति संजय यादव एवं मेरी सौतन ललिता देवी, उनके परिजनों के द्वारा मुझे हमेशा प्रताड़ित किया जाता है. कई दिनों तक भूखे रखा जाता है. मेरे पति और सौतन के द्वारा कई बार मुझे बिजली के नंगे तार मेरे गेट पर बिछाकर जान से मारने का प्रयास किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन