ePaper

रबी फसलों का बीज वितरण शुरू

Updated at : 11 Nov 2025 6:28 PM (IST)
विज्ञापन
रबी फसलों का बीज वितरण शुरू

रबी फसलों का बीज वितरण शुरू

विज्ञापन

कुमारखंड. प्रखंड परिसर स्थित ई-किसान भवन में रबी फसलों का बीज वितरण किया जा रहा है. प्रखंड कृषि पदाधिकारी प्रभात कुमार ने कहा कि सरकार द्वारा किसानों को अनुदानित दर पर बीज उपलब्ध कराया जा रहा है. इससे उन्हें रबी फसल की बुआई में लाभ मिल सके. उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री बीज विस्तार योजना के तहत हरा मटर का 99.84 क्विंटल बीज किसानों को 36 रुपये प्रति किलो की दर से उपलब्ध कराया जा रहा है. राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत हरा मटर का 29.12 क्विंटल, मटर का 78.6 क्विंटल बीज 26.40 प्रति किलो में दिया जा रहा है. चना बीज की मात्रा 58.8 क्विंटल है, जिसे 41.28 प्रति किलो में किसानों को उपलब्ध कराया जा रहा है. मसूर बीज (10 वर्ष से कम बालक) की मात्रा 48 क्विंटल है, इसकी कीमत 26.70 प्रति किलो तय की गयी है. वहीं राई-सरसों व गेहूं बीज 40 किलो के बोरे में 1000 प्रति बोरा (अर्थात ₹25 प्रति किलो) की दर से दिया जा रहा है. उन्होंने ने बताया कि सरकार द्वारा गेहूं बीज पर 20 प्रति किलो का अनुदान दिया जा रहा है. प्राप्त सभी बीजों का वितरण प्रखंड के 21 पंचायतों के किसानों के बीच पारदर्शी तरीके से किया जा रहा है. बीज वितरण कार्य में कृषि समन्वय सुमन सौरभ, विकास कुमार विक्रांत, रानी कुमारी, संतोष कुमार गुप्ता समेत किसान सलाहकार मो.वजीर,संजय कुमार राय, अरविंद कुमार, शैलेंद्र कुमार, सुधीर कुमार आदि लगे हुए हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन