माइक्रो ऑब्जर्वर का द्वितीय प्रशिक्षण संपन्न, प्रेक्षक ने दिये महत्वपूर्ण निर्देश
Published by :Kumar Ashish
Published at :25 Oct 2025 6:09 PM (IST)
विज्ञापन

बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के सफल, पारदर्शी व शांतिपूर्ण संचालन हेतु शनिवार को जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों के माइक्रो ऑब्जर्वरों का द्वितीय चरण प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया.
विज्ञापन
मधेपुरा.
बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के सफल, पारदर्शी व शांतिपूर्ण संचालन हेतु शनिवार को जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों के माइक्रो ऑब्जर्वरों का द्वितीय चरण प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. यह प्रशिक्षण संबंधित प्रेक्षक की देखरेख में विभिन्न स्थलों पर संपन्न हुआ. 72-सिंहेश्वर (अनुजा) व 73 – मधेपुरा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के माइक्रो ऑब्जर्वरों का प्रशिक्षण बीपी मंडल अभियंत्रण महाविद्यालय के ऑडिटोरियम भवन में आयोजित किया गया, जबकि 70-आलमनगर व 71-बिहारीगंज विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के माइक्रो ऑब्जर्वरों का प्रशिक्षण स्थानीय कला भवन, मधेपुरा में संपन्न हुआ.इस दौरान प्रेक्षक ने निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित सभी बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक मार्गदर्शन प्रदान किया. विशेष रूप से एएमएफ सुविधा, मॉक पोल प्रक्रिया, बीयू, सीयू व वीवीपैट के उपयोग, पोलिंग एजेंट की भूमिका, पोस्टल बैलेट की प्रक्रिया, पीठासीन पदाधिकारी के दायित्व, ईवीएमएम सीलिंग प्रक्रिया व प्रपत्र 17सी से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी.
प्रेक्षक ने माइक्रो ऑब्जर्वरों को निर्देश दिया कि वे मतदान दिवस पर अपनी भूमिका को निष्पक्षता, सतर्कता व जिम्मेदारी के साथ निभायें, ताकि प्रत्येक मतदान केंद्र पर मतदान प्रक्रिया पूरी तरह स्वतंत्र, निष्पक्ष व सुचारू रूप से संपन्न हो सके. प्रशिक्षण कार्यक्रम में सभी संबंधित निर्वाचन पदाधिकारी, मास्टर ट्रेनर व माइक्रो ऑब्जर्वर उपस्थित रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




