गर्मी को लेकर स्कूलों का समय बदला, सुबह 6:30 से दोपहर 12:30 बजे तक संचालित होंगे विद्यालय

Updated:
विज्ञापन
गर्मी को लेकर स्कूलों का समय बदला, सुबह 6:30 से दोपहर 12:30 बजे तक संचालित होंगे विद्यालय

अगले दिन की कार्ययोजना एवं गृह कार्य की जांच की जाएगी.

विज्ञापन

शिक्षा विभाग का आदेश 6 अप्रैल से नई समय-सारणी लागू, बच्चों को गर्मी से राहत, स्कूल टाइमिंग में किया गया बदलाव

अब सुबह होगी पढ़ाई, गर्मी को लेकर बदला विद्यालय समय

मधेपुरा.

गर्मी को देखते हुए जिले के सभी प्रारंभिक, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के संचालन समय में बदलाव किया गया है. इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी मधेपुरा द्वारा कार्यालय आदेश जारी कर दिया गया है. जारी आदेश के अनुसार 6 अप्रैल 2026 से जिले के सभी विद्यालयों का संचालन सुबह 6:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक किया जाएगा. यह निर्णय शिक्षा विभाग बिहार पटना के निर्देश के आलोक में लिया गया है. नई समय-सारणी के तहत सुबह 6:30 बजे विद्यालय खुलेंगे जिसके बाद 6:30 से 7:00 बजे तक प्रार्थना होगी. इसके पश्चात क्रमवार कक्षाएं संचालित होंगी. मध्याह्न भोजन (एमडीएम) का समय 9 से 9:40 बजे निर्धारित किया गया है. छात्र-छात्राओं की छुट्टी 12:20 बजे कर दी जाएगी, जबकि 12:20 से 12:30 बजे तक शिक्षकों द्वारा पठन-पाठन की समीक्षा, अगले दिन की कार्ययोजना एवं गृह कार्य की जांच की जाएगी. जिला शिक्षा पदाधिकारी ने सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया है कि नई समय-सारणी का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें. साथ ही सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों को भी इसकी जानकारी देते हुए आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया है.

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन