श्री कृष्णा डिग्री इवनिंग कॉलेज के प्रधानाचार्य बने प्रोफेसर सतीनाथ

Updated:
विज्ञापन
श्री कृष्णा डिग्री इवनिंग कॉलेज के प्रधानाचार्य बने प्रोफेसर सतीनाथ

श्री कृष्णा डिग्री इवनिंग कॉलेज के प्रधानाचार्य बने प्रोफेसर सतीनाथ

विज्ञापन

मधेपुरा. श्री कृष्णा डिग्री इवनिंग कॉलेज के प्रधानाचार्य ने पदभार ग्रहण कर लिया है. महाविद्यालय के कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया. जानकारी के अनुसार उदाकिशुनगंज अनुमंडल मुख्यालय में स्थापित श्री कृष्णा डिग्री इवनिंग कॉलेज को पुनः स्थायी संबंधन प्राप्त होने के बाद नये प्रधानाचार्य के रूप में प्रो सतीनाथ झा ने पदभार ग्रहण कर लिया है. इस अवसर पर डॉ सिप्पू झा, सेक्शन ऑफिसर अनिल कुमार व अन्य कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया. प्रधानाचार्य का प्रभार ग्रहण करने के उपरांत प्रोफेसर सतीनाथ झा ने कहा कि उनका यह दायित्व है कि महाविद्यालय में नामांकित होने वाले छात्र-छात्रा को सभी विभागों में संपूर्ण सुविधा प्राप्त हो, ताकि वह असहज महसूस न कर सके इसके अलावा भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय के सभी दिशा निर्देशों का पालन करते हुये महाविद्यालय का संचालन बेहतर तरीके से हो ताकि श्री कृष्णा डिग्री इवनिंग कॉलेज का तरक्की करे. डॉ सिप्पू झा ने कहा कि प्रो सतिनाथ झा जैसे विद्वान का महाविद्यालय में प्रधानाचार्य बनाना यहां का छात्र-छात्राओं के लिए और शिक्षक कर्मचारियों के लिए उत्साहित करने वाली बात है. मौके पर मुकेश कुमार, रूपेश कुमार, अभिषेक आचार्य, आजाद कुमार यादव, आशुतोष कुमार अंजन, छोटू कुमार, मिट्ठू कुमार आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन