अतिक्रमण हटाने के नाम पर पुलिस व्यापारियों को पहुंचा रही नुकसान: डॉ चंदन

Updated:
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाने के नाम पर पुलिस व्यापारियों को पहुंचा रही नुकसान: डॉ चंदन

अतिक्रमण हटाने के नाम पर पुलिस व्यापारियों को पहुंचा रही नुकसान: डॉ चंदन

विज्ञापन

छोटे व्यापारियों को जोन बनाकर सुरक्षित व व्यवस्थित तरीके से उपलब्ध कराया जाय जगह खगड़िया. अतिक्रमण मुक्त अभियान से प्रभावित हो रहे व्यवसायियों व फुटकर विक्रेताओं की समस्याओं को लेकर कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव डॉ चंदन यादव ने कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल के साथ प्रभारी जिलाधिकारी अभिषेक पलासिया से मुलाकात की. मुलाकात के दौरान डॉ चंदन ने कहा कि अतिक्रमण हटाना जरूर आवश्यक है, लेकिन प्रशासन को यह कार्य मानवीय मूल्यों और कानूनी दायरे में रहकर करना चाहिए. ताकि आम व्यापारी व छोटे फुटकर विक्रेता अनावश्यक रूप से परेशान न हो. उन्होंने स्पष्ट किया कि खगड़िया के व्यापारी और फुटकर विक्रेता अतिक्रमण नहीं करना चाहते. वे लोग स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं. प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से आग्रह किया कि छोटे व्यापारियों के लिए स्थायी जोन बनाकर उन्हें सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से व्यवसाय करने की जगह दिया जाय. डॉ चंदन ने अभियान के दौरान पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठाए. कहा कि अतिक्रमण हटाने के नाम पर पुलिस द्वारा कई जगहों पर अनुचित दबाव बनाया गया. कुछ व्यापारियों के स्टॉल को नुकसान पहुंचाया गया. उन्होंने प्रशासन से मांग की कि ऐसे दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की जाय. प्रतिनिधिमंडल में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अविनाश कुमार अविनाश, कार्यकारी अध्यक्ष राज किरण ठाकुर, कुमार रंजन पप्पू, विप्लव रंधीर, अधिवक्ता सुभाष रत्न महतो, संजय कुशवाहा, फूलचंद यादव, युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नवीन कुमार, वरिष्ठ कांग्रेसी अजय ठाकुर, मो. अकरम, उपेंद्र पासवान आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन