बच्चा चोरी के शक में विक्षिप्त महिला की पिटाई

Updated:
विज्ञापन

बच्चा चोरी के शक में विक्षिप्त महिला की पिटाई

विज्ञापन

कुमारखंड.

थाना क्षेत्र के सिहपुर गढ़िया पंचायत में बच्चा चोरी के संदेह में ग्रामीणों ने एक विक्षिप्त महिला को पकड़कर पिटाई कर दी. इसकी सूचना मिलते ही डायल 112 नंबर की पुलिस मौके पर पहुंची. महिला को भीड़ के चंगुल से सुरक्षित निकालकर हिरासत में ले लिया. विक्षिप्त महिला की पहचान भतनी थाना क्षेत्र के सिकियाहा निवासी रानी देवी के रूप में हुई. ग्रामीण संतोष गुप्ता ने बताया कि अनजान महिला देखकर लोगों को संदेह हुआ तो लोग पूछताछ करने के दौरान महिला भागने लगी. इससे लोगों का संदेह बढ़ गया.

ग्रामीणों ने खदेड़ कर उसे पकड़ लिया और आक्रोशित होकर पिटाई कर दी. इसी दौरान किसी ने इसकी सूचना डायल 112 के पुलिस पदाधिकारी को दी दी. सूचना पाते ही डायल 112 के पुलिस पदाधिकारी पुलिस बल के साथ सिकरहटी गांव पहुंच कर अनियंत्रित भीड़ से निकल कर महिला को कब्जे में ले लिया. घटना की जानकारी मिलते ही महिला के परिजन थाना पर पहुंचे. थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत होती है. पूर्व में भी विभिन्न इलाके में भटकती मिली थी, सत्यापन के बाद उसे उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन