विधानसभा चुनाव को लेकर शस्त्रों का भौतिक सत्यापन 25 से

Updated:
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव को लेकर शस्त्रों का भौतिक सत्यापन 25  से

विधानसभा चुनाव को लेकर शस्त्रों का भौतिक सत्यापन 25 से

विज्ञापन

उदाकिशुनगंज. उदाकिशुनगंज अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत अनुज्ञप्ति धारित शस्त्रों का भौतिक सत्यापन 25 जून से होगा. सभी थाना क्षेत्र के शस्त्रों का सत्यापन कार्य अनुमंडल कार्यालय में होगा. शस्त्रों का निरक्षी पदाधिकारी अनुमंडल पदाधिकारी एसजेड हसन और कार्यपालक दंडाधिकारी रंजन कुमार होंगे. भौतिक सत्यापन कार्य को लेकर अनुमंडल कार्यालय से आदेश पत्र जारी किया है, जिसमें उल्लेख किया गया है कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर शस्त्रों का भौतिक सत्यापन कार्य होना है. उदाकिशुनगंज अनुमंडल अन्तर्गत सभी प्रकार के शस्त्रों यथा रिवाल्वर, पिस्टल, रायफल, एक नाली बंदूक, दो नाली बंदूक, 12 बोर पम्प एक्शन गन के अनुज्ञप्तिधारियों द्वारा धारित शस्त्र व कारतूसों का आगामी विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के निमित्त भौतिक सत्यापन व निरीक्षण कार्य होना है. इसके तहत 25 को उदाकिशुनगंज, 26 को बिहारीगंज, 27 को ग्वालपाड़ा व करार, 28 को पुरैनी, 30 को आलमनगर और रतवारा, एक को चौसा व फुलौत थाना क्षेत्र के शस्त्रों का भौतिक सत्यापन कार्य होगा. सभी शस्त्रधारकों को निर्देश दिया गया है कि तय तिथि को अनुमंडल कार्यालय उदाकिशुनगंज में स्वयं उपस्थित होकर अपने शस्त्रों व कारतूसों का भौतिक सत्यापन व निरीक्षण करवाना सुनिश्चित करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन