शस्त्रों का भौतिक सत्यापन शुरू, जांच में जुटे अधिकारी

Updated:
विज्ञापन
शस्त्रों का भौतिक सत्यापन शुरू, जांच में जुटे अधिकारी

शस्त्रों की जांच के साथ-साथ अनुज्ञप्ति पर सत्यापन की तिथि अंकित की जा रही है. वहीं पिछले तीन वर्षों में खरीदे गये कारतूसों के संबंध में भी जानकारी ली जा रही है. सत्यापन के उपरांत संयुक्त प्रतिवेदन संबंधित वरीय अधिकारियों को उपलब्ध कराया जायेगा.

विज्ञापन

ग्वालपाड़ा, मधेपुरा.

थाना परिसर में शस्त्र अनुज्ञप्तिधारियों के हथियारों का भौतिक सत्यापन एवं निरीक्षण कार्य ग्वालपाड़ा थाना परिसर में शुरू हो गया है. इस दौरान ग्वालपाड़ा के अंचलाधिकारी देवकृष्ण कामत एवं थानाध्यक्ष संतोष कुमार पुलिस बल के साथ संयुक्त रूप से शस्त्रों का भौतिक सत्यापन कर रहे हैं तथा संबंधित अभिलेखों की जांच की जा रही है.

जिला शस्त्र शाखा समाहरणालय के निर्देश के अनुसार लाइसेंसधारियों के रिवॉल्वर, पिस्टल, रायफल, एकनाली एवं दोनाली बंदूक सहित अन्य शस्त्रों का भौतिक सत्यापन अनिवार्य किया गया है. निर्धारित कार्यक्रम के तहत यह प्रक्रिया 12 जून 2026 तक चलेगी. सत्यापन कार्य प्रतिदिन पूर्वाह्न 10:30 बजे से अपराह्न पांच बजे तक थाना परिसर में किया जा रहा है. निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा शस्त्रों की जांच के साथ-साथ अनुज्ञप्ति पर सत्यापन की तिथि अंकित की जा रही है. वहीं पिछले तीन वर्षों में खरीदे गये कारतूसों के संबंध में भी जानकारी ली जा रही है. सत्यापन के उपरांत संयुक्त प्रतिवेदन संबंधित वरीय अधिकारियों को उपलब्ध कराया जायेगा. शस्त्र सत्यापन को लेकर ग्वालपाड़ा थाना परिसर में क्षेत्र के कई लाइसेंसधारी अपने-अपने हथियारों एवं आवश्यक कागजातों के साथ पहुंच रहे हैं, जिससे निर्धारित अवधि के भीतर सत्यापन कार्य पूरा किया जा सके.

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन