8.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

हर वर्ग व धर्म के लोगों का वोट मिला है, मधेपुरा को बनायेंगे बेहतर: विधायक

हर वर्ग व धर्म के लोगों का वोट मिला है, मधेपुरा को बनायेंगे बेहतर: विधायक

मधेपुरा. यह जीत पार्टी व विचारधारा की जीत है. बाबा साहब आंबेडकर द्वारा बनाये गये संविधान के रक्षा का संकल्प है. महान मधेपुरावासियों के हर वर्ग व धर्म के लोगों का वोट मिला है. मधेपुरा को बेहतर बना सकूं, यही मेरी अभिलाषा है. मधेपुरा विधानसभा के विधायक प्रो चंद्रशेखर ने शनिवार को आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए यह बातें कही. शहर को मिली सौगात नरक में न बदल जाय विधायक ने कहा कि महागठबंधन सरकार के कार्यकाल में मधेपुरा शहर से जलनिकासी के लिए तत्कालीन उपमुख्यमंत्री व नगर विकास मंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव द्वारा स्टॉर्म वॉटर ड्रेनेज सिस्टम योजना की सौगात दी थी. इसे नर्क में तब्दील होने से बचाना है. गुणवत्तापूर्ण व सही ढलान के साथ नाला बने, यह जिम्मेदारी मधेपुरा के सभी दलों के नेता व नागरिक की है. एक विधायक के तौर पर वह पूरी ताकत के साथ कार्य को सही तरीके से मूर्त रूप दिलाने का प्रयास करेंगे. सड़क से सदन तक होगा संघर्ष उन्होंने कहा कि एक विपक्ष के तौर पर हम एनडीए द्वारा बिहार की जनता के साथ छल न हो, उनसे किया गया वायदा जुमला न बन जाए इस दिशा में सड़क से सदन तक संघर्ष करेंगे. लुभावने वादे करके बूथ के पास जीविका को बिठाकर महिलाओं का ब्रेन वास किया गया. उन्हें झूठे सपने दिखाये गये. जल्द ही यह सारी चीज जनता के सामने महागठबंधन प्रस्तुत करेगा. तेजस्वी प्रसाद यादव जो कहते हैं, वह करते हैं. लेकिन यह सरकार जो कहती है, वह कभी नहीं करती है. यह जनता को जल्द ही समझ में आ जायेगा. मौके पर राजद जिलाध्यक्ष जयकांत यादव, प्रदेश महासचिव कृष्ण कुमार यादव, वरीय राजद नेता विजय कुमार विमल, सीपीआइ नेता प्रमोद प्रभाकर, जिला परिषद उपाध्यक्ष रघुनंदन दास, जिला परिषद उपाध्यक्ष धीरेन्द्र यादव, नगर परिषद उपाध्यक्ष पुष्पलता देवी, राजद नेता अलोक मुन्ना, पंकज यादव, संजीव कुमार, सीपीआइ नेता विद्याधर मुखिया, रामकृष्ण यादव, तेज नारायण यादव मुखिया, निशांत यादव एनएसयूआइ, सुरेश कुमार, रमेश कुमार शर्मा, राकेश रोशन, पप्पू यादव आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel