प्रमुख के खिलाफ पंचायत समिति सदस्यों ने एसडीओ से की शिकायत

Updated:
विज्ञापन
प्रमुख के खिलाफ पंचायत समिति सदस्यों ने एसडीओ से की शिकायत

प्रमुख के खिलाफ पंचायत समिति सदस्यों ने एसडीओ से की शिकायत

विज्ञापन

पुरैनी. प्रमुख रेखा पंडित पर पंचायत समिति सदस्यों ने गरिमा पूर्ण व्यवहार नहीं करने, समय पर बैठक आयोजित नहीं करने और योजना में उनके पति द्वारा कमिशन की मांग का आरोप लगाते हुए एसडीओ एसजेड हसन को आवेदन दिया है. उप प्रमुख सह कुरसंडी पंसस अंशु सिंह, पूर्व प्रमुख सह गणेशपुर पंसस नविता देवी, गणेशपुर पंसस पवन गोस्वामी, दुर्गापुर पंसस मनजीत कुमार, वंशगोपाल पंसस शंभू साह, औराय पंसस बीबी सलीमा, कुरसंडी पंसस मो नसीर ने आवेदन दिया. पसंस ने कहा कि प्रमुख के द्वारा मान-सम्मान नहीं किया जाता है और न हीं किसी राय मशवरा लेकर योजनाओं का संचालन किया जाता है. प्रमुख के पति दिनेश पंडित के द्वारा पंचायत समिति सदस्यों से योजनाओं के नाम पर कमीशन की मांग की जाती है, कमीशन नहीं देने पर डोंगल नहीं दी जाती है. योजना अंकेक्षण व सामान्य बैठक समय पर आयोजित नहीं की जाती है, जिससे विकास व जनकल्याण कार्य चर्चा नहीं होने से विकास कार्य अधर में लटका हुआ है. इस बाबत प्रमुख रेखा पंडित ने बताया कि राजनीतिक विद्वेष के कारण उन्हें बदनाम करने के उद्देश्य से कुछ समिति सदस्यों इस तरह का कार्य कर रहे हैं. वह बिना कार्य किया ही राशि उठाव कर लेना चाहते हैं

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन