ePaper

डॉ माधवेंद्र झा के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

Updated at : 24 Feb 2026 6:30 PM (IST)
विज्ञापन
डॉ माधवेंद्र झा के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

डॉ माधवेंद्र झा के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

विज्ञापन

पुरैनी . यूवीके कॉलेज, कडामा आलमनगर के संस्थापक प्रधानाचार्य डॉ माधवेंद्र झा के निधन पर मंगलवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. लोगों ने कहा कि डॉ झा के निधन ने कोसी सीमांचल के शिक्षा जगत में मायूसी है. मालूम हो कि प्रधानाचार्य डॉ माधवेंद्र झा अनुदानित डिग्री महाविद्यालय प्रधानाचार्य संघ के बिहार प्रदेश प्रधान महासचिव थे. उप प्रधानाचार्य डॉ ललन कुमार झा ने कहा कि हमलोगों के अभिभावक मार्गदर्शक हमलोगों के बीच नहीं रहे एवं उनका इस कदर असामयिक चले जाना हमलोगों के लिए पीड़ा दायक है. प्रभारी प्रधानाचार्य प्रो अमरेंद्र झा ने कहा कि शिक्षा जगत में कोसी सीमांचल के दधीचि के नाम से प्रसिद्ध डॉ माधवेंद्र झा हमलोगों का नेतृत्वकर्ता थे. उनकी कमी कभी भी पूरी नहीं की जा सकती है. श्रद्धांजलि सभा में डॉ चंद्रशेखर मिश्रा, प्रो कुशेश्वर झा, प्रो शिवेंद्र आचार्य, प्रो प्रेमनाथ आचार्य, प्रो कुमार चंद्रशेखर, प्रो भगवान प्रसाद सिंह, प्रो श्यामल किशोर जयसवाल, प्रो शिवकुमार यादव, प्रो शिव किशोर सिंह, प्रो अजय कुमार झा, प्रो विनोद शंकर, रविंद्रनाथ आचार्य, भगवान मिश्रा, नारायण मिश्रा, शंभू झा, किशोर कुमार झा, शंकर झा, जितेंद्र कुमार, गोपाल पासवान, मनोज आचार्य, बृजेश कुमार आदि मौजूद थे. वहीं कमला राणा साइंस कॉलेज, प्रशांत नगर सपरदह में भी श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. महाविद्यालय के संस्थापक प्रशांत कुमार के नेतृत्व में एवं प्रधानाचार्य अनुप्रिया राज की अध्यक्षता में आयोजित डॉ माधवेंद्र झा को श्रद्धांजलि दी. प्राचार्य अनुप्रिया राज ने कहा कि जब से हमलोग शिक्षा के क्षेत्र में आए हैं तब से डॉ माधवेंद्र झा हमलोगों के लिए एक मजबूत मार्गदर्शन के रूप में सदैव खड़े रहे. मौके पर प्रो कंचन कुमारी, प्रो मो फराहीम आलम, प्रो विकास कुमार, प्रो संजीव कुमार, प्रो नवीन कुमार, प्रो अख्तर वसीम, प्रो विक्रम कुमार, प्रो राजेश रंजन झा, मो इजराईल, प्रवीण कुमार, शक्ति कुमार, दिलखुश कुमार, बिक्कू कुमार, अक्षिता प्रिया, निर्मल कुमार, नीरज कुमार, रोहित कुमार एवं अमित कुमार आदि थे.

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन