ePaper

ओपेन एशियन कप हैंड टू हैंड फाइटिंग, पटाया थाईलैंड में भाग लेने मधेपुरा के दो बच्चे रवाना

Updated at : 11 Nov 2025 6:33 PM (IST)
विज्ञापन
ओपेन एशियन कप हैंड टू हैंड फाइटिंग, पटाया थाईलैंड में भाग लेने मधेपुरा के दो बच्चे रवाना

ओपेन एशियन कप हैंड टू हैंड फाइटिंग, पटाया थाईलैंड में भाग लेने मधेपुरा के दो बच्चे रवाना

विज्ञापन

मधेपुरा.

ओपेन एशियन कप हैंड टू हैंड फाइटिंग प्रतियोगिता, पटाया थाईलैंड में 14 व 15 नवंबर 2025 को आयोजित है. इसमें भाग लेने के लिए मधेपुरा के दो बच्चे मंगलवार को रवाना हुए. उपरोक्त जानकारी हैंड टू हैंड फाइटिंग संघ जिलाध्यक्ष राहुल यादव ने दी. उन्होंने बताया कि पिछले दिनों पांचवीं नेशनल हैंड टू हैंड फाइटिंग चैंपियनशिप स्पोर्ट्स 2025/26 जो कि 22 से 24 अगस्त 2025 तक मध्यप्रदेश के जबलपुर में आयोजित हुआ था. इसमें विवेक इंटरनेशनल स्पोर्ट्स एकेडमी मधेपुरा के दो बच्चे को गोल्ड मेडल प्राप्त हुआ है तथा दो को सिल्वर मेडल प्राप्त हुआ था.

इन दोनों बच्चे के थाईलैंड रवाना होने से पूर्व हैंड टू हैंड फाइटिंग स्पोर्ट्स संघ जिला कार्यालय में बच्चों का उत्साहवर्धन किया गया. कुमारखंड प्रखंड के रोता गांव का निवासी धीरेन्द्र मंडल के पुत्र सुभाष कुमार व कुमारखंड प्रखंड के रोता निवासी दुःखा मंडल के पुत्र नरेश कुमार दोनों बच्चों को विवेक इंटरनेशनल स्पोर्ट्स एकेडमी, हैंड टू हैंड फाइटिंग संघ, कुछ स्कूल, समाज के अन्य लोग व पत्रकार बंधुओं के सहयोग से खेलने भेजा गया है.

मौके पर हैंड टू हैंड संघ के अध्यक्ष सह अधिवक्ता राहुल कुमार यादव व सचिव विवेक कुमार ने बताया कि ये सभी बच्चे मेहनती हैं. इसी का परिणाम है कि इनको राष्ट्रीय स्तर पर मैडल प्राप्त हुआ है व अंतर्राष्ट्रीय स्तर के लिए खेलने जा रहा है, लेकिन इन बच्चों के परिवार वाले मध्यम वर्गीय परिवार से आने के कारण बच्चों को बाहर भेजने से असमर्थ थे. ये बच्चे काफी गरीब और लाचार हैं, लेकिन अपनी प्रतिभा का लोहा मेहनत करके मनाया है.

मौके पर संरक्षक तूरवसु बंटी, बॉक्सिंग संघ के सचिव गुलशन कुमार, सुधांशु, विपिन , साहिल कुमार, चंदन कुमार दीपराज आनंद, स्वाति रंजन, शीतल कुमारी, किशोर कुमार, सुमन कुमार आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन