10 लीटर देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार

Edited by Kumar Ashish
Updated:
विज्ञापन

10 लीटर देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार

विज्ञापन

सिंहेश्वर. पुलिस ने शनिवार को थाना क्षेत्र अंतर्गत पटोरी पंचायत के रामपुर से 10 लीटर देसी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. इस बाबत थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि पुअनि मृत्युंजय कुमार विधानसभा चुनाव को लेकर विशेष अभियान एवं शराब तस्कर के विरुद्ध कार्रवाई के लिए डॉग स्क्वायड टीम के साथ निकले थे. गुप्त सूचना मिली कि रामपुर वार्ड 10 निवासी रामजी ऋषिदेव देसी शराब का तस्करी करता है. जैसे ही पुलिस उसके घर के पास गया तो रामजी ऋषिदेव दो गैलन लेकर भागने लगा. जब गैलन को खोलकर देखा तो उसमें 10 लीटर देसी शराब बरामद हुआ. थानाध्यक्ष ने बताया कि उक्त मामले में प्राथमिकी दर्ज करते हुए उक्त व्यक्ति को न्यायिक हिरासत में न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन