बिहार में सबसे ज्यादा तप रहा शेखपुरा, तापमान सामान्य से 7 डिग्री अधिक, अस्पतालों में बढ़ने लगे मरीज

Updated:
विज्ञापन
Sheikhpura News

प्रतीकात्मक तस्वीर

Sheikhpura News : भीषण गर्मी और तेज धूप के कारण दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा. लू और बढ़ते तापमान का असर बच्चों, बुजुर्गों और कामकाजी लोगों के साथ अस्पतालों में भी देखने को मिल रहा है.

विज्ञापन

Sheikhpura News : भीषण गर्मी और तेज धूप ने एक बार फिर शेखपुरा जिले को बिहार का सबसे गर्म जिला बना दिया है. लगातार दूसरे दिन जिले का अधिकतम तापमान राज्य में सबसे अधिक दर्ज किया गया, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है. मंगलवार को शेखपुरा का अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य तापमान से करीब 7 डिग्री अधिक बताया जा रहा है. भीषण गर्मी के कारण दोपहर के समय सड़कें सूनी नजर आ रही हैं. लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं. तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. गर्मी का असर बच्चों, बुजुर्गों और कामकाजी लोगों पर सबसे अधिक देखने को मिल रहा है. अस्पतालों में भी गर्मी से संबंधित बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है.

गर्मी से फिलहाल राहत नहीं, मानसून का इंतजार कर रहे किसान

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी गर्मी से तत्काल राहत मिलने की संभावना कम है. विभाग ने संकेत दिया है कि अगले कुछ दिनों तक तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा. हालांकि, महीने के अंतिम सप्ताह में मौसम के मिजाज में बदलाव की उम्मीद जताई जा रही है. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून की प्रगति पर लगातार नजर रखी जा रही है और इसके सक्रिय होने के बाद ही लोगों को गर्मी से राहत मिल सकेगी. वहीं, जिले के किसानों की चिंता भी बढ़ गई है. बारिश नहीं होने के कारण खेतों में नमी की कमी बनी हुई है, जिससे कृषि कार्य प्रभावित हो रहे हैं. धान की खेती की तैयारी कर रहे किसानों को पर्याप्त वर्षा का इंतजार है.

दोपहर में घर से निकलने से बचें, खूब पानी पिएं

किसानों का कहना है कि समय पर बारिश नहीं होने से खेती की लागत बढ़ रही है और फसलों पर भी प्रतिकूल असर पड़ सकता है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पेयजल और बिजली की व्यवस्था को और बेहतर बनाने की मांग की है, ताकि गर्मी के इस दौर में लोगों को राहत मिल सके. मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर के समय अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और गर्मी से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है. गौरतलब है कि लगातार बढ़ते तापमान और मानसून की देरी ने शेखपुरा सहित आसपास के जिलों में लोगों की चिंता बढ़ा दी है. अब सभी की निगाहें मानसून की सक्रियता और मौसम में संभावित बदलाव पर टिकी हैं.

Also Read : मिथिला पेंटिंग में चमक रहा बेगूसराय की बेटी का नाम, रंगों और रेखाओं से संस्कृति को दे रहीं नई पहचान, मोनी कुमारी की प्रेरक कहानी

विज्ञापन
युवराज रतन

लेखक के बारे में

By युवराज रतन

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन