शराब बरामदगी मामले में जेल से निकला था बाहर, शेखपुरा में 2 लीटर देसी शराब के साथ फिर गिरफ्तार
पुलिस गिरफ्त में शराब कारोबारी | Prabhat Khabar Network
शेखपुरा पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक कुख्यात शराब तस्कर अनिल कुमार को गिरफ्तार किया है. उसके पास से 2 लीटर देसी शराब बरामद हुई है. यह तस्कर हाल ही में शराब बरामदगी के मामले में जेल से बाहर आया था.
शेखपुरा जिले के कोरमा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मुरारपुर गांव से एक कुख्यात शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है. उसके कब्जे से दो लीटर देसी चुलाई शराब बरामद की गई है.
गिरफ्तार कारोबारी की पहचान नरेश राम के पुत्र अनिल कुमार के रूप में की गई है. वह अभी हाल ही में शराब बरामदगी के मामले में जेल से बाहर निकला था.
पुलिस छापेमारी और एफआईआर दर्ज
इस संबंध में जानकारी देते हुए कोरमा थानाध्यक्ष मुरारी कुमार ने बताया कि पुलिस दारोगा अमित कुमार के नेतृत्व में छापामार दल ने उसे दबोच लिया.
इसके बाद उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई. पुलिस रिकॉर्ड से जानकारी प्राप्त करने पर यह बात सामने आई कि उसके खिलाफ कोरमा थाना के साथ-साथ उत्पाद थाना में कुल 6 प्राथमिकी दर्ज हैं.
न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल
पकड़े गए कारोबारी से कड़ी पूछताछ के बाद उसे उत्पाद मामलों के विशेष न्यायाधीश सतीश कुमार झा के समक्ष प्रस्तुत किया गया. न्यायाधीश ने उसे न्यायिक हिरासत में लेते हुए 14 दिनों के लिए जेल भेज दिया है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए