रामपुर में चाकू मारने के मामले में एक गिरफ्तार

घायल करने के मामले में युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया
सिंहेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत पटोरी पंचायत के रामपुर स्थित दीना भदरी के पास मारपीट के दौरान चाकू मारकर घायल कर घायल करने के मामले में युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इस बाबत थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि रामपुर निवासी विद्यानंद मंडल के द्वारा दिए गए आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी. जिसमें एक आरोपी रामपुर वार्ड संख्या दस निवासी चंदन कुमार को गिरफ्तार किया गया है. वहीं आवेदन में पीड़ित के द्वारा बताया गया था कि उसका बेटा प्रकाश कुमार और बहनोई नीरज कुमार बाजार जा रहे थे. इसी बीच दीना भदरी के पास मजदूरी का रुपया को लेकर रामपुर निवासी चंदन ऋषिदेव व आशीष ऋषिदेव गाली- गलौज दे रहा था. इस पर उसके बेटे ने कहा पैसा दे दिया तो गाली क्यों दे रहे हो. इस बात पर प्रकाश एवं उनका साला नीरज कुमार को पकड़ कर दोनों के साथ मारपीट करते हुए चाकू मार दिया. इस वजह से दोनों घायल होकर बेहोश हो गए थे. वहीं थानाध्यक्ष ने यह भी कहा कि आरोपी को न्यायिक हिरासत में न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










