बच्चों को कुपोषण से बचाने के लिए नियमित रूप से पौष्टिक आहार खाना आवश्यक : प्राचार्य

Updated:
विज्ञापन
बच्चों को कुपोषण से बचाने के लिए नियमित रूप से पौष्टिक आहार खाना आवश्यक : प्राचार्य

बच्चों को कुपोषण से बचाने के लिए नियमित रूप से पौष्टिक आहार खाना आवश्यक : प्राचार्य

विज्ञापन

मधेपुरा. पोषण पखवारा के तहत पार्वती विज्ञान महाविद्यालय मधेपुरा के राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रथम इकाई द्वारा साहुगढ़ के हुलास टोला आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 96 व कारू टोला आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 106 पर पोषण प्रेरक कार्यक्रम आयोजित किया गया. पार्वती विज्ञान महाविद्यालय मधेपुरा के प्राचार्य प्रो अशोक कुमार ने गर्भवती महिलाओं व छोटे बच्चों को पोषण से संबंधित जानकारी दी. प्राचार्य ने कहा कि पोषण पखवारा गर्भवती महिलाओं व बच्चों के लिए स्वस्थ व पौष्टिक आहार के प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए आयोजित किया जाता है. मातृपोषण, स्तनपान व छोटे बच्चों को कुपोषण से बचाने के लिए नियमित रूप से पौष्टिक आहार खाना आवश्यक है. उन्होंने गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार से युक्त किट भी प्रदान किया व प्रेरित किया कि वह स्वस्थ, पौष्टिक व संतुलित भोजन ग्रहण कर, स्वयं व अपने गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल रखें. पोषण पखवारा के इस कार्यक्रम में एनएसएस के कार्यकारी पीओ डाॅ चंद्रदेव ठाकुर, बर्शर डाॅ अशोक कुमार पौद्दार, एनसीसी के एनओ डाॅ सुजीत कुमार, डाॅ राजश्री एवं कार्यक्रम संचालक डाॅ अजय अंकोला उपस्थित थे. कार्यक्रम के सफल आयोजन में सेविका सरिता कुमारी व सुनीता कुमारी का महत्वपूर्ण योगदान रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन