ePaper

राष्ट्रीय सेवा योजना की समीक्षात्मक बैठक आज

Updated at : 28 May 2025 8:11 PM (IST)
विज्ञापन
राष्ट्रीय सेवा योजना की समीक्षात्मक बैठक आज

भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना की सूरत बदलने की कवायद तेज कर दी गयी है. इसके लिए सभी अंगीभूत एवं संबद्ध महाविद्यालयों के प्राचार्य एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के सभी इकाइयों के कार्यक्रम पदाधिकारियों की समीक्षात्मक बैठक बीएनएमयू कुलपति प्रो डा विमलेंदु शेखर झा की अध्यक्षता में गुरुवार को 11:30 बजे से प्रशासनिक परिसर स्थित सिंडिकेट हॉल में आयोजित होगी.

विज्ञापन

मधेपुरा. भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना की सूरत बदलने की कवायद तेज कर दी गयी है. इसके लिए सभी अंगीभूत एवं संबद्ध महाविद्यालयों के प्राचार्य एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के सभी इकाइयों के कार्यक्रम पदाधिकारियों की समीक्षात्मक बैठक बीएनएमयू कुलपति प्रो डा विमलेंदु शेखर झा की अध्यक्षता में गुरुवार को 11:30 बजे से प्रशासनिक परिसर स्थित सिंडिकेट हॉल में आयोजित होगी. बैठक में अध्यक्ष छात्र कल्याण डा अशोक कुमार सिंह, आईक्यूएसी निदेशक प्रो नरेश कुमार, क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक परिषद निदेशक डा मो अबुल फजल, संयुक्त सचिव डा जैनेंद्र कुमार, परिसंपदा पदाधिकारी शंभू नारायण यादव भी आमंत्रित सदस्य के रूप में उपस्थित रहेंगे. राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक डा सुधांशु शेखर ने बताया कि बैठक में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यों की समीक्षा की जायेगी और इसे गतिशील बनाने के लिए आवश्यक निर्णय लिए जायेंगे. उन्होंने बताया कि बैठक की कार्यसूची में प्रथमत: गत बैठक में लिये गये निर्णय की संपुष्टि एवं अनुपालन प्रतिवेदन पर विचार किया जायेगा. जिसके बाद मुख्य रूप से राजभवन, राज्य सरकार एवं क्षेत्रीय निदेशालय से प्राप्त निदेशों का ससमय अनुपालन सुनिश्चित करने पर विचार किया जायेगा. इसके साथ ही स्नातकोत्तर विभागों एवं महाविद्यालयों से राष्ट्रीय सेवा योजना मद की राशि विश्वविद्यालय खाते में जमा कराने, ससमय उपयोगिता प्रमाण-पत्र भेजने, सभी महाविद्यालयों में एनएसएस का कार्यकाल बनाने, बोर्ड एवं स्लोगन लगाने पर विचार किया जायेगा. इसके अलावा एनएसएस के सभी कार्यक्रम पदाधिकारियों को नियमानुसार पॉकेट एप्लायंस के भुगतान सहित उनकी अन्य समस्याओं के समाधान को लेकर भी आवश्यक निर्णय लिये जायेंगे. इसके अतिरिक्त स्वयंसेवकों का डेटाबेस तैयार करने, उनका माय भारत पोर्टल पर सिविल डिफेंस वॉरियर के रूप में पंजीकृत कराने एवं स्वयंसेवकों को विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने पर प्रमाण-पत्र जारी करने समेत हित अन्य मुद्दों पर भी आवश्यक निर्णय लिए जायेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन