पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार, लोहे के दविया से किया था वार

Updated at : 03 Apr 2026 6:53 PM (IST)
विज्ञापन
पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार, लोहे के दविया से किया था वार

मृतका के पिता अनीश निवासी ग्राम भतनी (थाना ग्वालपाड़ा) के आवेदन के आधार पर पुरैनी थाना में मामला दर्ज किया.

विज्ञापन

-पत्नी की निर्मम हत्या का खुलासा, आरोपी मक्का खेत से दबोचा गया- उदाकिशुनगंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पत्नी की हत्या के आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया. यह सफलता उदाकिशुनगंज एसडीपीओ अविनाश कुमार के नेतृत्व में चलाए गए विशेष छापेमारी अभियान से मिली. जानकारी के अनुसार पुरैनी थाना क्षेत्र के नयाटोला वार्ड नंबर 12 में बीते 31 मार्च की रात दिलशाद नामक व्यक्ति ने अपनी पत्नी हसमीना खातून उर्फ असमीना की लोहे के दबिया से वार कर हत्या कर दी थी. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की छानबीन शुरू कर दी. मृतका के पिता अनीश निवासी ग्राम भतनी (थाना ग्वालपाड़ा) के आवेदन के आधार पर पुरैनी थाना में मामला दर्ज किया. घटना की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ अविनाश कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी शुरू की गई. लगातार प्रयास के बाद पुलिस टीम ने गुरुवार की रात तकरीबन एक बजे गुप्त सूचना के आधार पर नयाटोला स्थित लोहे पुल के पास मक्का खेत में छिपे आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपी दिलशाद पिता असीन, निवासी नयाटोला, थाना पुरैनी का रहने वाला है. पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त लोहे का दबिया भी बरामद कर लिया है. पूछताछ के दौरान आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार कर ली है. फिलहाल पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है. छापेमारी अभियान में पुरैनी थानाध्यक्ष चंद्रजीत प्रभाकर सहित पुलिस बल के अन्य पदाधिकारियों एवं रिजर्व गार्ड की महत्वपूर्ण भूमिका रही. एसडीपीओ अविनाश कुमार ने बताया कि अनुमंडल क्षेत्र में अपराध नियंत्रण को लेकर विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है और किसी भी सूरत में अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा.

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन