जिला स्तरीय मातृ शिशु पोषण सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

जिला स्तरीय मातृ शिशु पोषण सम्मान समारोह का हुआ आयोजन
मधेपुरा. जिला परियोजना समन्वयन इकाई मधेपुरा के प्रशिक्षण कक्ष में शुक्रवार को जिला स्तरीय मातृ शिशु पोषण सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इसमें तीन प्रखंड के परियोजना प्रबंधक व तीन संकुल स्तरीय संघ के पर्सन व तीन स्वास्थ्य नोडल को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. ज्ञात हो कि जीविका के द्वारा विकास के अन्य गतिविधियों के साथ जीविका स्वास्थ्य पोषण स्वच्छता में मातृ शिशु पोषण पुरस्कार समारोह जिले के सभी ग्राम संगठनों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली लाभार्थी दीदियों के इन क्षेत्रों यथा समय से प्रसव पूर्व जांच, संस्थागत प्रसव सात से 23 माह के बच्चों का वृद्धि निगरानी, एक हजार दिन और समयानुसार संपूर्ण टीकाकरण आदि शामिल थे. यह अभियान जनवरी 2026 से 15 मार्च 2026 तक सभी संकुल संघ, ग्राम संगठनों व प्रखंडों में आयोजित किया गया व उत्कृष्ट कर्मियों व कार्यकर्ता को सम्मानित किया गया. जिला परियोजना प्रबंधक नील कमल चौधरी ने कहा कि स्वास्थ्य पोषण एक महत्वपूर्ण गतिविधि है, जिससे मातृ शिशु का उत्तम स्वास्थ्य निर्धारित होता है. कार्यक्रम को सफलता पूर्वक संपन्न करवाने स्वास्थ्य व पोषण प्रबंधक मुर्तजा अली का महत्वपूर्ण योगदान है. मौके पर प्रबंधक संचार पद्माकर मिश्र, विकास रंजन श्रीवास्तव, संजीत कुमार, चंद्रमोहन कुमार पासवान, चंदन कुमार, बैद्यनाथ साहू, दिगंबर यादव , राकेश कुमार झा, कुलदीप कुमार आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




