बाइक सवार बदमाशों ने मधैली गांव में की फायरिंग
Updated at : 10 Nov 2025 7:12 PM (IST)
विज्ञापन

बाइक सवार बदमाशों ने मधैली गांव में की फायरिंग
विज्ञापन
शंकरपुर
थाना क्षेत्र अंतर्गत मधैली साईफन में तीन बाइक सवार छह बदमाशों ने की. घटना की सूचना पर शंकरपुर पुलिस पहुंची, लेकिन सभी बदमाश भागने में सफल रहा. घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है.जानकारी के अनुसार मधैली साईफन चौक पर सोमवार तीन बाइक सवार छह बदमाशों ने फायरिंग की. फायरिंग की सूचना लोगों ने पुलिस को दी. सूचना पर पहुंचे पुलिस पदाधिकारी उत्तम मंडल सदल बल के साथ मौके पर पहुंचे. थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच की जा रही है. इस मामले में जो भी दोषी पाये जायेंगे उनके विरूद्ध कार्रवाई की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




