विकसित भारत युवा संसद- 2026 के आयोजन को लेकर हुई बैठक

विकसित भारत युवा संसद- 2026 के आयोजन को लेकर हुई बैठक
मधेपुरा. विकसित भारत युवा संसद- 2026 के आयोजन के संबंध में शुक्रवार को ऑनलाइन बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता क्षेत्रीय निदेशक विनय कुमार ने की. इसमें बिहार-झारखंड के सभी जिलों में शीघ्र युवा संसद कार्यक्रम आयोजित करने पर विचार-विमर्श किया गया. कार्यक्रम समन्वयक डॉ सुधांशु शेखर ने बताया कि बीएनएमयू क्षेत्रांतर्गत सहरसा एवं सुपौल में एनएसएस तथा मधेपुरा में माय युवा भारत के तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा. इसके लिए महाविद्यालयों का चयन कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि एसएनएस आरकेएस कॉलेज सहरसा, एएलवाइ कॉलेज, सुपौल एवं टीपी कॉलेज में आयोजन होना है. सभी विद्यार्थी माय भारत पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










