भाजपा बूथ सशक्तिकरण को लेकर हुई बैठक
Published by :Kumar Ashish
Published at :04 Oct 2025 7:46 PM (IST)
विज्ञापन

भाजपा बूथ सशक्तिकरण को लेकर हुई बैठक
विज्ञापन
सिंहेश्वर.
भारतीय जनता पार्टी सिंहेश्वर नगर की बैठक शनिवार को हुई, जिसकी अध्यक्षता भाजपा नगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने की. बैठक में बूथ सशक्तिकरण पर चर्चा की गयी. बैठक के मुख्य अतिथि सिंहेश्वर विधानसभा के प्रभारी सह जिला उपाध्यक्ष त्रिभुवन मंडल ने कहा कि केंद्र सरकार की उज्ज्वला, मुद्रा, कौशल विकास , प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना के माध्यम से दलित, किसान, युवा, महिला सहित सभी वर्ग के कल्याण के लिए राजग सरकार प्रतिबद्ध है. वहीं किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामपुर सिंह ने कहा कि 2025 में फिर से नीतीश ही मुख्यमंत्री बनेंगे. नगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने विधानसभा प्रभारी को अंग वस्त्र से सम्मानित किया. विष्णु शर्मा ने कहा 2014 से ही मोदी लगातार मातृ शक्ति को सम्मान और महिला सशक्तिकरण के लिए कई कार्य किये हैं. बिहार व केंद्र सरकार के द्वारा महिला रोजगार योजना के तहत महिला लाभुकों के खाता में 10 हजार भेजा जा रहा है. इससे महिला रोजगार कर के आत्मनिर्भर बनेगी. इस बार फिर से नीतीश के नेतृत्व में सरकार बनेगी. बैठक में जिला कार्यसमिति सदस्य गजेंद्र राम, संजय पाठक, मंडल महामंत्री किशोर लेहरी, मंडल कोषाध्यक्ष लाल झा, मंडल उपाध्यक्ष मनोज गुप्ता, संजय स्वर्णकार, मुरलीधर यादव, विनोद दास, संजय पोद्दार, वार्ड पार्षद प्रदीप राम, पिंकी देवी, संतोष सिंह, धर्मदेव गुप्ता, सोनू सिंह, राम कुमार साह, रामचंद्र राम, कपिलदेव कुमार, रविकांत राम, चंदन रमाणी, रजनीकांत सिंह, चंदन सिंह, कुंदन चौधरी, संतोष गुप्ता, रणधीर मंडल, अंगद कुमार आदि मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




