नगर निकायों के कार्यों की डीएम ने की समीक्षा

समीक्षा करते जिलाधिकारी
Madhepura news: समीक्षा बैठक के दौरान डीएम ने साफ-सफाई व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, स्ट्रीट लाइट, जलनिकासी, कर संग्रहण एवं प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) समेत अन्य आधारभूत सुविधाओं से जुड़े कार्यों की जानकारी ली. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी योजनाओं में तेजी लाने तथा समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने का निर्देश दिया.
Madhepura news: मधेपुरा से कुमार आशीष की रिपोर्ट:
मधेपुरा समाहरणालय स्थित कार्यालय वेश्म में जिला पदाधिकारी अभिषेक रंजन की अध्यक्षता में नगर परिषद एवं नगर पंचायतों के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में नगर निकायों के अंतर्गत संचालित विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई.
समीक्षा बैठक के दौरान डीएम ने साफ-सफाई व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, स्ट्रीट लाइट, जलनिकासी, कर संग्रहण एवं प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) समेत अन्य आधारभूत सुविधाओं से जुड़े कार्यों की जानकारी ली. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी योजनाओं में तेजी लाने तथा समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने का निर्देश दिया.
डीएम ने कहा कि आम नागरिकों को बेहतर शहरी सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर निकायों की प्राथमिक जिम्मेदारी है. इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने लंबित योजनाओं का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने, नियमित मॉनिटरिंग करने तथा आम लोगों की शिकायतों का त्वरित समाधान करने का निर्देश अधिकारियों को दिया.
बैठक में नगर परिषद एवं नगर पंचायतों के कार्यपालक पदाधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे.
ALSO READ: मानव जीवन में संगीत का महत्व व संगीत और जीवन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shruti Kumari
श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।
Loading Review Hub...
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










