जिले में एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता, घबराने की आवश्यकता नहीं

Updated at : 04 Apr 2026 10:49 PM (IST)
विज्ञापन
जिले में एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता, घबराने की आवश्यकता नहीं

प्रेसवार्ता में एलपीजी गैस आपूर्ति को लेकर फैल रही अफवाहों का खंडन करते हुए स्पष्ट किया गया कि जिले में घरेलू उपयोग के लिए एलपीजी रसोई गैस सिलेंडरों का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है व आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है

विज्ञापन

मधेपुरा.

सूचना भवन मधेपुरा में शनिवार को जिला आपूर्ति पदाधिकारी व जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से आयोजित प्रेसवार्ता में एलपीजी गैस आपूर्ति को लेकर फैल रही अफवाहों का खंडन करते हुए स्पष्ट किया गया कि जिले में घरेलू उपयोग के लिए एलपीजी रसोई गैस सिलेंडरों का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है व आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है. जिले के सभी उपभोक्ताओं से अपील की गयी है कि वे अनावश्यक रूप से गैस एजेंसियों पर भीड़ न लगाएं और केवल आवश्यकता अनुसार ही गैस बुकिंग कराएं. मधेपुरा जिले में कुल 4,04,080 घरेलू गैस उपभोक्ता हैं, जिनमें से 2,78,661 उपभोक्ता प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत आते हैं. इनमें से कई उपभोक्ताओं का केवाईसी अद्यतन लंबित है, जिसे शीघ्र पूर्ण कराने का अनुरोध किया गया है. तीन अप्रैल 2026 को जिले में 3,242 सिलेंडरों की बिक्री हुई, जबकि चार अप्रैल 2026 को 11,942 सिलेंडर गोदामों में उपलब्ध हैं. जिले की औसत दैनिक खपत 4,815 सिलेंडर है, जो यह दर्शाता है कि गैस की कोई कमी नहीं है. साथ ही, 149 कमर्शियल गैस सिलेंडर भी उपलब्ध हैं. जिला प्रशासन द्वारा तीनों तेल कंपनियों के अंतर्गत संचालित 40 गैस एजेंसियों को निर्देशित किया गया है कि वे लंबित बैकलॉग को शीघ्र समाप्त करते हुए उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराएं.

नियंत्रण कक्ष स्थापित

उपभोक्ताओं की सुविधा हेतु जिला प्रशासन द्वारा एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है. किसी भी प्रकार की सहायता या शिकायत के लिए उपभोक्ता दूरभाष संख्या 06476-222220 पर संपर्क कर सकते हैं. एलपीजी सिलेंडर की प्राप्ति में होने वाली समस्याओं के समाधान के लिए मधेपुरा शहरी क्षेत्र में लगभग 1,235 घरों में पाइप्ड नेचुरल गैस कनेक्शन उपलब्ध कराया जा रहा है. इच्छुक उपभोक्ता इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड, पाइपलाइन डिवीजन, ईस्टर्न रीजन, सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन प्रोजेक्ट, वार्ड संख्या-20, घोष पथ, आजाद नगर, मधेपुरा स्थित कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं. जिला प्रशासन एवं खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा गैस आपूर्ति एवं वितरण व्यवस्था की सतत निगरानी की जा रही है, ताकि सभी उपभोक्ताओं को समय पर एवं सुचारु रूप से गैस उपलब्ध हो सके. आम जनता से अपील की गई है कि वे धैर्य बनाए रखें, अफवाहों पर ध्यान न दें तथा प्रशासन का सहयोग करें.

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन