प्रभु ईशु के बलिदान को याद कर दी गई मानवता और विश्वशांति की सीख

Updated at : 03 Apr 2026 6:50 PM (IST)
विज्ञापन
प्रभु ईशु के बलिदान को याद कर दी गई मानवता और विश्वशांति की सीख

माताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. इस दौरान विशेष रूप से विश्वशांति, आपसी भाईचारा और मानवता के कल्याण के लिए प्रार्थना की गई.

विज्ञापन

शाहपुर और ग्वालपाड़ा में श्रद्धा से मनाया गया गुड फ्राइडे- ग्वालपाड़ा प्रखंड क्षेत्र के शाहपुर चर्चों में शुक्रवार को पुण्य का पर्व पूर्ण श्रद्धा, सादगी और भक्तिभाव से मनाया गया. इस अवसर पर ईसाई समुदाय के अनुयायियों ने प्रभु ईशु के बलिदान को याद किया और उनके बताए प्रेम, क्षमा तथा शांति के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया. शाहपुर के ग्वालपाड़ा स्थित संत जोसेफ चर्च में विश्वासियों ने प्रभु ईशु ख्रीस्त की पवित्र दुःख यात्रा की भव्य एवं जीवंत झांकी निकाली. धर्मगुरु फादर रंजीत जोसेफ की अगुवाई में आयोजित इस झांकी में युवाओं और माताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. इस दौरान विशेष रूप से विश्वशांति, आपसी भाईचारा और मानवता के कल्याण के लिए प्रार्थना की गई. झांकी के माध्यम से समाज को सौहार्द और प्रेम का संदेश दिया गया. इस गरिमामयी आयोजन को सफल बनाने में राजू महाशय, मनोज महाशय, डिकन अमित सोरेन, लालजी मरांडी, इतवारी मरांडी, चतुर हेंब्रम, सत्तो मरांडी, कुंदन हेंब्रम, चंदेश्वरी जी, आनंद हेंब्रम, आशिष हेंब्रम, पिंकी, सोनिया और सबिना सहित समस्त समुदाय का सराहनीय योगदान रहा. शाहपुर संथाली स्थित सेंट एंथोनी कैथोलिक चर्च में फादर जॉन होरो ने बाइबिल वचनों के माध्यम से गुड फ्राइडे के महत्व पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा आज के दिन प्रभु ईशु को सलीब पर चढ़ाया गया था. हमें अपने पापों का त्याग कर पवित्र जीवन जीने का प्रण लेना चाहिए. वहीं फादर रणजीत टुडू एवं कुलदीप टुडू ने प्रभु ईसा मसीह को प्रेम और शांति का मसीहा बताते हुए कहा कि उन्होंने दुनिया को अन्याय और असमानता से मुक्त होने की प्रेरणा दी. अरार स्थित फ्री विल बैपटिस्ट चर्च में भी पादरी के नेतृत्व में विशेष प्रार्थना सभा हुई. श्रद्धालुओं ने उपवास रखकर प्रभु के बताए सत्य और विश्वास के मार्ग पर चलने की शपथ ली. शाम के समय चर्च में कैंडल जलाकर ईसा मसीह के बलिदान को नमन किया गया.

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन