लेप्रोसी ग्रेड-टू मरीज को मिला दिव्यांगता प्रमाण पत्र

लोगों को डरने की नहीं, बल्कि जागरूक होने की जरूरत है.
शंकरपुर शुक्रवार को सीएचसी में लेप्रोसी ग्रेड-टू से पीड़ित मरीज कोल्हुआ वार्ड नंबर 11 निवासी रमेश यादव के पुत्र अंशु कुमार को दिव्यांगता प्रमाण पत्र प्रदान किया गया. यह प्रमाण पत्र प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ जीके दिनकर द्वारा विधिवत रूप से दिया गया, ताकि वह सरकार की विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ उठा सके. इस प्रमाण पत्र से मरीज को सरकार के तरफ से कुष्ठ पेंशन योजना के तहत 1800 रुपये प्रतिमाह पेंशन दिया जाता है. डॉ दिनकर ने कहा कि लेप्रोसी का लक्षण में खासकर हाथ-पैर में सुन्नपन या झुनझुनी का होना है. यह एक संक्रामक बीमारी जरूर है, लेकिन यह पूरी तरह से इलाज योग्य है. लोगों को डरने की नहीं, बल्कि जागरूक होने की जरूरत है. यदि समय पर इलाज कराया जाए तो मरीज सामान्य जीवन जी सकता है. समाज में इसके प्रति फैली भ्रांतियों को दूर करना जरूरी है. स्वास्थ्य विभाग ने आमलोगों से अपील की है कि यदि ऐसे कोई लक्षण दिखाई दें तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराएं और इलाज शुरू करें. इस पहल से मरीजों को सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में मदद मिलती है एवं उनके जीवन स्तर में सुधार होता है. इस अवसर पर स्वास्थ्य केंद्र के अन्य कर्मी भी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










