भूमि विवाद में जमकर चला लाठी-डंडा, दो व्यक्ति घायल, मेडिकल कालेज में भर्ती

Updated at : 07 Mar 2025 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
भूमि विवाद में जमकर चला लाठी-डंडा, दो व्यक्ति घायल, मेडिकल कालेज में भर्ती

शिवकुमार पासवान और निरंजन पासवान सहित छह व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है.

विज्ञापन

दो व्यक्तियों पर मामला दर्ज, पुलिस ने शुरू की छानबीन- मुरलीगंज मुरलीगंज में इन दिनों भूमि विवाद को लेकर खूनी संघर्ष का मामला लगातार सामने आ रहा है. ताजा मामला मुरलीगंज थाना क्षेत्र के पकिलपार गांव से आया है, जहां भूमि विवाद को लेकर जमकर मारपीट की घटना हुई है. घटना का वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक व्यक्ति को करीब आधे दर्जन लोग मिलकर बड़ी बेरहमी से लाठी-डंडे से पीट रहे हैं. इस मारपीट में मनबोध कुमार पासवान और उनकी पत्नी संगीता देवी गंभीर रूप से घायल हो गई. जिनका इलाज फिलहाल मेडिकल कालेज में चल रहा है. मामले को लेकर पीड़ितों ने थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. बताया जा रहा है कि पकिलपार गांव के वार्ड नंबर तीन निवासी स्व महेश्वर यादव के पुत्र निरंजन पासवान और मनबोध कुमार पासवान के बीच भूमि विवाद चल रहा था. इसी दौरान बीते सोमवार की सुबह अचानक निरंजन पासवान अपने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर जानलेवा हमला कर दिया. कुल्हाड़ी, कुदाल और लाठी-डंडे से प्रहार कर घायल कर दिया. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल मधेपुरा रेफर किया गया. वहां से भी उन्हें जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया. जख्मी संगीता देवी ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि जान मारने की नीयत से उसे तथा उसके पति को लोहे के रॉड से सिर पर प्रहार कर लहू-लुहान कर हाथ और कंधे की हड्डी तोड़ दिया है. उन्होंने शिवकुमार पासवान और निरंजन पासवान सहित छह व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है. उन्होंने बताया कि सोमवार को जब वह अपने घर का काम कर रही थी, उसी समय ये सभी लोग एक टेंपो में सवार होकर आए और उनके साथ मारपीट करने लगे. मारपीट कर हाथ तोड़ दिया. इसी दौरान उसके पति बचाने पहुंचे तो सभी लोगों ने उन पर भी जानलेवा प्रहार कर दिया. थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्जकर ली गई है. मामले की छानबीन की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन