वासगीत पर्चा मिलने के बाद नहीं मिली जमीन

वासगीत पर्चा मिलने के बाद नहीं मिली जमीन
शंकरपुर. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत रामपुर लाही पंचायत के बरियाही गांव के 24 महादलित परिवारों को 2018-19 में तीन-तीन डिसमिल जमीन का बासगीत पर्चा दिया गया था. छह साल बीतने के बाद भी जमीन नहीं मिली. पीड़ित राजो ऋषिदेव, बैचनी देवी, गजेंद्र ऋषिदेव आदि ने बताया कि सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा. उन्होंने मंत्री से लेकर जिला प्रशासन तक गुहार लगायी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई. राजद नेता नीरज ऋषिदेव ने कहा कि रामपुरलाही पंचायत के कई गांवों को बासगीत पर्चा मिला है, लेकिन जमीन नहीं दी गयी. यह चिंता का विषय है. उन्होंने सरकार और प्रशासन से जल्द जमीन देने की मांग की. सीओ राहुल कुमार ने कहा कि मामले की जांच की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










