ePaper

राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित हुए मधेपुरा के जटाशंकर व पूजा

Updated at : 16 Apr 2025 6:12 PM (IST)
विज्ञापन
राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित हुए मधेपुरा के जटाशंकर व पूजा

राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित हुए मधेपुरा के जटाशंकर एवं पूजा

विज्ञापन

मधेपुरा. बिहार विधान परिषद के सभागार में सोमवार को आयोजित टीएफएम कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार, समर्पण व उत्कृष्ट कार्य के लिए मुरलीगंज प्रखंड के नवाचारी शिक्षक जटाशंकर कुमार व पूजा कुमारी को राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया. नवाचारी शिक्षा, प्रभावशाली व्यक्तित्व और शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे कार्य के साथ ही शिक्षा में सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों के लिए यह सम्मान दिया गया है. बच्चे, शिक्षक व अभिभावक के लिए गौरव है यह सम्मान जटाशंकर व पूजा को मिला यह सम्मान पटना स्थित बिहार विधान परिषद के उप सभागार में आयोजित कार्यक्रम में दिया गया. कार्यक्रम में मंत्री कृष्ण कुमार मंटू, मंत्री महेश्वर हजारी, पूर्व मंत्री श्याम रजक, पूर्व कुलपति डाॅ केसी सिन्हा, पटना विधि महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ वाणी भूषण, गुरु रहमान, पूर्व रक्षित पदाधिकारी आभा रानी, पटना की महापौर सीता साहू व सुनील कुमार आदि मौजूद थे. पूजा ने आधुनिक शिक्षा पद्धति से बच्चों को किया जोड़ने का प्रयास पूजा अशोक कुमार भगत की पुत्री है, जो मधेपुरा प्रखंड अंतर्गत सुखासन चकला की रहने वाली है. वर्तमान में प्राथमिक विद्यालय प्रखंड उपनिवेश मुरलीगंज में कार्यरत है. पूजा ने नवाचारी गतिविधियों के माध्यम से पढ़ाई के प्रति विद्यालय में बच्चों की रुचि को बढ़ाया और उन्हें आधुनिक शिक्षा पद्धति से जोड़ने का प्रयास किया. पूजा इससे पूर्व राज्यस्तरीय हस्तशिल्प, समूह गायन, बॉलीवॉल व एनएसएस के राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होकर सम्मानित हो चुकी हैं. शिक्षा के साथ सामाजिक सुधार से जुड़े हैं जटाशंकर जटाशंकर सुपौल जिलांतर्गत सुपौल प्रखंड के अमहा पंचायत वार्ड नंबर नौ निवासी सुरेश पांडेय के पुत्र हैं. वर्तमान में मधेपुरा जिले के मुरलीगंज प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय पंचगछिया में कार्यरत हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन